1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जम्‍मू कश्‍मीर: नरवानी शोपियां में सुरक्षाबलों ने ढेर किया एक आतंकी, अभी भी कई आतंकियों के छिपे होने की आशंका

जम्‍मू कश्‍मीर: नरवानी शोपियां में सुरक्षाबलों ने ढेर किया एक आतंकी, अभी भी कई आतंकियों के छिपे होने की आशंका

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 05, 2019 08:19 am IST,  Updated : Jul 05, 2019 09:53 am IST

जम्मू कश्मीर के शोपियां आज सुबह से सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच एन्काउंटर जारी है।

encounter between terrorist and security forces - India TV Hindi
encounter between terrorist and security forces  Image Source : PTI

जम्‍मू कश्‍मीर के शोपियां आज सुबह से सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच एन्‍काउंटर जारी है। प्राप्‍त जानकारी के अनुसार सुरक्षा बलों ने एक आतंकी को ढेर कर दिया है। यह मुठभेड़ दक्षिणी कश्‍मीर के नरवानी शोपियां के बागानी इलाके में जारी है। सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है। इलाके में 2 से अधिक आतंकवादियों के छिपे होने की आशंका है। फिलहाल दोनों ओर से फायरिंग जारी है। 

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि दक्षिण कश्मीर में शोपियां जिले के नरवानी इलाके में आतंकवादियों के मौजूद होने की सूचना मिली थी। इस सूचना के आधार पर सुरक्षा बलों ने शुक्रवार सुबह इलाके को घेर लिया और तलाश अभियान शुरू किया। उन्होंने बताया कि जब सुरक्षा बल आतंकवादियों की तलाश कर रहे थे तभी आतंकवादियों ने उन पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं। अधिकारी ने बताया कि इसके बाद बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की और मुठभेड़ शुरू हो गई। 

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत