1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जम्मू और कश्मीर: सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी, 1 आतंकी ढेर, जवान जख्मी

जम्मू और कश्मीर: सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी, 1 आतंकी ढेर, जवान जख्मी

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 05, 2018 08:16 am IST,  Updated : May 05, 2018 10:39 am IST

सूत्रों के अनुसार कुछ आतंकी छत्‍ताबल इलाके में ही छ‍िपे हुए हैं। इसी इलाके में गोलीबारी हुई थी। बताया जा रहा है कि सुरक्षा बल के जवान आतंकवादियों को घेरे हुए हैं। दोनों तरफ से भारी गोलीबारी की बात भी कही जा रही है।

Jammu Kashmir: Encounter breaks out between security forces, militants at Chattabal- India TV Hindi
जम्मू और कश्मीर: सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी, जवान जख्मी

नई दिल्ली: आतंकवादियों के खिलाफ जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों की कड़ी कार्रवाई जारी है। शनिवार सुबह श्रीनगर के छत्ताबल में आतंकवादियों की ओर से की गई अचानक फायरिंग के बाद सुरक्षा बलों ने मोर्चा संभाल लिया। दोनों ओर से भारी गोलीबारी के बीच यहां मुठभेड़ अब भी जारी है। इस मुठभेड़ में एक आंतकवादी ढेर हो गया है और 1 जवान के घायल होने की खबर है।

सूत्रों के अनुसार कुछ आतंकी छत्‍ताबल इलाके में ही छ‍िपे हुए हैं। इसी इलाके में गोलीबारी हुई थी। बताया जा रहा है कि सुरक्षा बल के जवान आतंकवादियों को घेरे हुए हैं। दोनों तरफ से भारी गोलीबारी की बात भी कही जा रही है।

बताया जा रहा है कि सुबह 4 बजकर 25 मिनट पर जम्‍मू कश्‍मीर पुलिस और सीआरपीएफ श्रीनगर के करण नगर और छत्‍ताबल इलाके में नाकाबंदी कर रही थी उसी दौरान आतंकियों की ओर से गोलीबारी हुई। बता दें, इससे पहले शुक्रवार को हाजिन के शाहगुंड गांव में दो युवकों के शव मिले थे। दोनों को ही गुलशन मोहल्ला के उनके घरों से अगवा किया गया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत