1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जम्मू में ट्रेनिंग के दौरान ग्रेनेड फटा, 12 जवान घायल

जम्मू में ट्रेनिंग के दौरान ग्रेनेड फटा, 12 जवान घायल

 Written By: Bhasha
 Published : Aug 29, 2015 12:40 pm IST,  Updated : Aug 29, 2015 12:50 pm IST

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में टापोरा के Corps Battle School (CBC) में ट्रेनिंग के दौरान ग्रेनेड फट गया। सेना के एक अधिकारी ने न्यूज एजेंसी PTI को बताया कि, ग्रेनेड में हुए धमाके की वजह

जम्मू में ट्रेनिंग के...- India TV Hindi
जम्मू में ट्रेनिंग के दौरान ग्रेनेड फटा, 12 जवान घायल

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में टापोरा के Corps Battle School (CBC) में ट्रेनिंग के दौरान ग्रेनेड फट गया। सेना के एक अधिकारी ने न्यूज एजेंसी PTI को बताया कि, ग्रेनेड में हुए धमाके की वजह से यह हादसा हुआ। हादसे में 12 जवान घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि 12 में से सात जवान गंभीर रूप से घायल हैं और उन्हें विशेष उपचार के लिए हवाई मार्ग से बदामीबाग छावनी स्थित 92 बेस अस्पताल पहुंचाया गया है।

उन्होंने बताया कि शेष घायलों को प्राथमिक उपचार दिया गया है और उनकी हालत स्थिर है।

अधिकारी ने कहा कि फिलहाल यह ग्यात नहीं है कि विस्फोट कैसे हुआ। उन्होंने कहा, यह दुर्घटनावश हुई घटना हो सकती है। हालांकि, जांच में ही तथ्य स्थापित होंगे और फिलहाल कुछ भी नहीं कहा जा सकता।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत