1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जम्मू-कश्मीर: कुलगाम में सीआरपीएफ जवानों पर ग्रेनेड हमला, 1 जवान घायल

जम्मू-कश्मीर: कुलगाम में सीआरपीएफ जवानों पर ग्रेनेड हमला, 1 जवान घायल

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 23, 2019 07:31 pm IST,  Updated : Oct 23, 2019 07:31 pm IST

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम स्थित चोवाल गांव में आतंकियों ने सीआरपीएफ के जवानों पर ग्रेनेड से हमला किया है। इस हमले में एक जवान के घायल होने की खबर है। 

प्रतीकात्मक तस्वीर- India TV Hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर

नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम स्थित चोवाल गांव में आतंकियों ने सीआरपीएफ के जवानों पर ग्रेनेड से हमला किया है। इस हमले में एक जवान के घायल होने की खबर है। पूरे इलाके को सुरक्षाबलों ने घेर लिया है। आतंकियों की तलाश जारी है। आपको बता दें कि इससे पहले साउथ कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली।

कल शाम साउथ कश्मीर के अवंतीपुरा में आतंकियों के साथ हुए एनकाउंटर में जम्मू-कश्मीर में अल-कायदा चीफ हामीद लल्हारी ढेर हो गया। इस एनकाउंटर में दो और आतंकियों को भी ढेर किया गया है। मारे गए आतंकियों में से एक की पहचान अंसार-गजवत-उल हिंद के चीफ हामीद लल्हारी के तौर पर हुई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत