1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा घुसपैठ की कोशिश नाकाम, सुरक्षाबलों ने 3 आतंकियों को ढेर किया

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा घुसपैठ की कोशिश नाकाम, सुरक्षाबलों ने 3 आतंकियों को ढेर किया

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 19, 2018 11:15 am IST,  Updated : May 19, 2018 11:15 am IST

सेना के सर्तक जवानों ने जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर घुसपैठ का प्रयास कर रहे तीन आतंकवादियों को मार गिराया। 

Security forces pic- India TV Hindi
Security forces pic

श्रीनगर: सेना के सर्तक जवानों ने जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर घुसपैठ का प्रयास कर रहे तीन आतंकवादियों को मार गिराया। प्रवक्ता ने कहा सेना के सतर्क जवानों ने सीमा पर संदिग्ध गतिविधियां देखी। आतंकवादियों का एक समूह भारतीय सीमा में कवनार क्षेत्र में घुसपैठ करने की कोशिश कर रहा था।

उन्होंने कहा, "जवानों द्वारा ललकारे जाने पर उन्होंने गोलीबारी शुरू कर दी। सेना की जवाबी कार्रवाई में तीन आतंकवादी मारे गए। माना जा रहा है कि इनके साथ आए दो अन्य आतंकवादी फरार हो गए। उनके कहीं और छिपे होने का अंदेशा है और उनकी तलाश जारी है।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत