1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में ठंड ने पकड़ा जोर, लेह में शून्य से 14.4 डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंचा पारा

जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में ठंड ने पकड़ा जोर, लेह में शून्य से 14.4 डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंचा पारा

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 02, 2019 05:28 pm IST,  Updated : Dec 02, 2019 06:10 pm IST

केन्द्रशासित प्रदेशों जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में ठंड के जोर पकड़ने के साथ ही पारा तेजी से नीचे गिरा है

Jammu Kashmir leh Ladakh temperature dips to minus- India TV Hindi
Jammu Kashmir leh Ladakh temperature dips to minus

नई दिल्ली। केन्द्रशासित प्रदेशों जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में ठंड के जोर पकड़ने के साथ ही पारा तेजी से नीचे गिरा है। यहां लेह सबसे ठंडा इलाका बना हुआ है, जहां सोमवार को तापमान शून्य से 14.4 डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया। मौसम विभाग ने बताया कि श्रीनगर में शनिवार को सीजन की सबसे ठंडी रात रही और पारा औसत के मुकाबले 1.6 डिग्री सेल्सियस और गिरकर शून्य से 2.5 डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया।

उत्तरी कश्मीर का गुलमर्ग, घाटी का सबसे ठंडा इलाका बना हुआ है, जहां तापमान शून्य से सात डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया है। हालांकि, सुबह जम्मू और कश्मीर दोनों जगह सूरज दिखाई दिया। दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में पारा करीब एक डिग्री सेल्सियस बढ़कर शून्य से 5.8 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। कुपवाड़ा में पारा शून्य से 3.7 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। जम्मू में तापमान आठ डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। वहीं कटरा में पारा सात डिग्री सेल्सियस रहा। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत