1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. J&K: आतंकियों के खिलाफ सरकार का मास्टरप्लान तैयार, जल्द तैनात होंगे NSG कमांडो

J&K: आतंकियों के खिलाफ सरकार का मास्टरप्लान तैयार, जल्द तैनात होंगे NSG कमांडो

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Jun 21, 2018 08:58 pm IST,  Updated : Jun 21, 2018 09:03 pm IST

गौरतलब है कि भाजपा द्वारा पीडीपी नीत गठबंधन सरकार से समर्थन वापस लेने के बाद राज्य में कल राज्यपाल शासन लागू हुआ है...

NSG commandos (Representational Pic)- India TV Hindi
NSG commandos (Representational Pic)

श्रीनगर: ‘ब्लैक कैट’ नाम से मशहूर राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG) को आतंकवाद रोधी अभियानों के लिए जम्मू कश्मीर में जल्द ही तैनात किया जा सकता है। अधिकारियों ने कहा कि एनएसजी की एक टीम काफी समय से कश्मीर घाटी में मौजूद है और वह शहर के बाहरी क्षेत्र में कड़ा प्रशिक्षण ले रही है।

गौरतलब है कि भाजपा द्वारा पीडीपी नीत गठबंधन सरकार से समर्थन वापस लेने के बाद राज्य में कल राज्यपाल शासन लागू हुआ है।

गृह मंत्रालय ने आतंकवाद रोधी अभियान में एनएसजी की तैनाती के लिए हाल में फैसला किया था और उनका अनुकूलन कार्यक्रम पूरा होने के बाद तुरंत उन्हें प्रयोग में लिया जाएगा। अधिकारियों ने कहा कि टीमों की बागडोर आतंकवाद रोधी अभियानों की नोडल एजेंसी जम्मू कश्मीर पुलिस के हाथ में होगी।

कश्मीर में एनएसजी कमांडो की तैनाती का कदम ऐसे समय उठाया गया है जब मुठभेड़ की घटनाओं में बढोतरी हुई है और सुरक्षाबलों के कई जवान शहीद हुए हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत