1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जम्‍मू-कश्‍मीर: पाकिस्‍तान ने किया सीज़फायर का उल्‍लंघन, भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब

जम्‍मू-कश्‍मीर: पाकिस्‍तान ने किया सीज़फायर का उल्‍लंघन, भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 13, 2018 07:22 am IST,  Updated : Dec 13, 2018 12:48 pm IST

पाकिस्तान ने एक बार फिर सीज़फायर का उल्लंघन किया है। गुरुवार सुबह अचानक पुंछ में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर पाकिस्तान की ओर से अचानक फायरिंग शुरू कर दी।

pakistan - India TV Hindi
pakistan 

पाकिस्‍तान ने एक बार फिर सीज़फायर का उल्‍लंघन किया है। गुरुवार सुबह अचानक पुंछ में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर पाकिस्‍तान की ओर से अचानक फायरिंग शुरू कर दी।

अभी तक प्राप्‍त जानकारी के अनुसार कसवा और केरनी क्षेत्र में सीज़फायर का उल्‍लंघन किया गया है। पाकिस्‍तान की इस फायरिंग का भारतीय सेना भी मुंहतोड़ जवाब दे रही है। बता दें कि पिछले 12 घंटों में पाकिस्‍तान ने दूसरी बार सीज़फायर का उल्‍लंघन किया है। इससे पहले बुधवार दोपहर को गुलपुर सेक्‍टर में भी पाकिस्‍तान ने सीज़फायर का उल्‍लंघन किया था।

अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तानी सेना ने तड़के पांच बजकर पचास मिनट पर जिले में केरन अग्रिम इलाकों में छोटे हथियारों से गोलीबारी की। उन्होंने बताया कि सेना ने भी गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया। घटना में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत