1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. तिहाड़ में बंद अलगाववादी नेता यासीन मलिक पूरी तरह स्‍वस्‍थ, डीजी ने कहा झूठी है 'अफवाह'

तिहाड़ में बंद अलगाववादी नेता यासीन मलिक पूरी तरह स्‍वस्‍थ, डीजी ने कहा झूठी है 'अफवाह'

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 05, 2019 08:11 am IST,  Updated : Aug 05, 2019 08:11 am IST

कश्मीर में तनावपूर्ण माहौल के बीच अलगाववादी नेता यासीन मलिक की तबियत बिगड़ने की खबर अचानक आग की तरह फैल गई।

Yasin Malik- India TV Hindi
Yasin Malik Image Source : PTI

कश्‍मीर में तनावपूर्ण माहौल के बीच अलगाववादी नेता यासीन मलिक की तबिय‍त बिगड़ने की खबर अचानक आग की तरह फैल गई। यासीन मलिक इस समय नई दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद है। यासीन मलिक की तबीयत को लेकर फैली अफवाह का जेल महानिदेशक ने खंडन किया है। तिहाड़ जेल के डीजी ने रविवार रात को बताया कि अलगाववादी नेता मलिक की तबीयत पूरी तरह से ठीक है और उसकी सेहत के बारे में चिंता करने की कोई आवश्यकता नहीं है। 

दरअसल जेकेएलएफ प्रमुख यासीन मलिक की पत्नी मुशाल हुसैन मलिक ने एक वीडियो संदेश जारी किया था। जिसमें मुशाल ने जेल में बंद मलिक के स्वास्थ्य के संबंध में अपनी चिंताएं व्यक्त की थीं। मलिक आतंकवाद के वित्त पोषण के मामलों के संबंध में जेल में है। 

इस वीडियो के सामने आने के बाद तुरंत हरकत में आते हुए गोयल ने बताया, 'यासीन मलिक एकदम ठीक है। उसकी सेहत के बारे में चिंता करने की कोई आवश्यकता नहीं है।' गोयल ने यह भी कहा कि मलिक के स्वास्थ्य को लेकर चल रही अफवाहें पूरी तरह झूठी हैं। एक वीडियो संदेश में मलिक की पाकिस्तान मूल की पत्नी ने दावा किया था कि उसकी सेहत बिगड़ रही है और उसे फौरन इलाज की जरुरत है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत