1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जम्मू-कश्मीर: आतंकियों का वीडियो सामने आया

जम्मू-कश्मीर: आतंकियों का वीडियो सामने आया

 Written By: India TV News Desk
 Published : Sep 08, 2015 11:20 pm IST,  Updated : Sep 08, 2015 11:20 pm IST

नई दिल्ली: आज सीमा पार से आतंकियों का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें आतंकियों को देख यह साफ झलक रहा है कि, ये आतंकी सीमा पर घुसपैठ करने की तैयारी में हैं। हाल ही

जम्मू-कश्मीर:...- India TV Hindi
जम्मू-कश्मीर: आतंकियों का वीडियो सामने आया

नई दिल्ली: आज सीमा पार से आतंकियों का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें आतंकियों को देख यह साफ झलक रहा है कि, ये आतंकी सीमा पर घुसपैठ करने की तैयारी में हैं। हाल ही में जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में दो आतंकी पकड़े गए थे।

क्या है वीडियो में-

वीडियो में आतंकी भारत के खिलाफ नारेबाजी करते नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं आतंकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री मुफ्ती मुहम्मद सईद के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। इस वीडियो में कुल 14 आतंकी हथियारों से लैस नजर आ रहे हैं, इन आतंकियों की उम्र 18 से 25 साल है। पिछले कुछ दिनों से आतंकियों के वीडियो लगातार सामने आ रहे हैं। आतंकियों की उम्र देखकर ऐसा लगता है कि इनको ब्रेन वॉश कर तैयार किया गया है।

देखें वीडियो-

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत