1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कश्मीर: सोपोर में पुलिस-CRPF की टीम पर आतंकी हमला, दो जवान शहीद, दो नागरिकों की भी मौत

कश्मीर: सोपोर में पुलिस-CRPF की टीम पर आतंकी हमला, दो जवान शहीद, दो नागरिकों की भी मौत

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 12, 2021 12:55 pm IST,  Updated : Jun 12, 2021 02:45 pm IST

जम्मू-कश्मीर के सोपोर में पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों पर आतंकवादियों ने हमला कर दिया। इस हमले में पुलिस के दो जवान के शहीद हो गए हैं जबकि आतंकियों की फायरिंग में दो नागरिकों की भी मौत हो गई।

कश्मीर: सोपोर में पुलिस-सीआरपीएफ के जवानों पर आतंकी हमला, एक जवान के शहीद होने की खबर- India TV Hindi
कश्मीर: सोपोर में पुलिस-सीआरपीएफ के जवानों पर आतंकी हमला, एक जवान के शहीद होने की खबर Image Source : INDIA TV

श्रीनगर:जम्मू-कश्मीर के सोपोर में पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों पर आतंकवादियों ने हमला कर दिया। इस हमले में पुलिस के दो जवान के शहीद हो गए हैं जबकि आतंकियों की फायरिंग के चलते दो नागरिकों की भी मौत हो गई। वहीं गोलीबारी में दो जवानों के घायल होने की खबर है। वहीं हमले के बाद पूरे इलाके को सुरक्षाबलों ने घेर लिया है और इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू हो गया है।

कश्मीर के आईजी विजय कुमार ने बताया कि सोपोर में हुए आतंकवादी हमले में पुलिस के दो जवान शहीद हो गए जबकि दो अन्य पुलिसकर्मी घायल हो गए। इस हमले में दो नागरिकों की भी मौत हो गई। विजय कुमार ने बताया कि इस हमले के पीछे लश्कर-ए-तैयबा का हाथ है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत