1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. J&K: कुलगाम में आतंकियों ने गैर-कश्मीरियों पर की अंधाधुंध फायरिंग, दो लोगों की मौत, एक घायल

J&K: कुलगाम में आतंकियों ने गैर-कश्मीरियों पर की अंधाधुंध फायरिंग, दो लोगों की मौत, एक घायल

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 17, 2021 07:35 pm IST,  Updated : Oct 17, 2021 07:52 pm IST

जम्मू-कश्मीर में बीते कुछ दिनों के दौरान आतंकियों द्वारा कई गैर-कश्मीरियों की हत्या को अंजाम दिया गया है। घाटी के कई अलग-अलग हिस्सों में ऐसी कई घटनाओं सामने आई हैं। इसी कड़ी में रविवार को भी आतंकियों ने दो गैर-कश्मीरियों की गोली मारकर हत्या कर दी।

J&K: कुलगाम में आतंकियों ने गैर-कश्मीरियों पर की अंधाधुंध फायरिंग, दो लोगों की मौत, एक घायल- India TV Hindi
J&K: कुलगाम में आतंकियों ने गैर-कश्मीरियों पर की अंधाधुंध फायरिंग, दो लोगों की मौत, एक घायल Image Source : INDIA TV

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर में बीते कुछ दिनों के दौरान आतंकियों द्वारा कई गैर-कश्मीरियों की हत्या को अंजाम दिया गया है। घाटी के कई अलग-अलग हिस्सों में ऐसी कई घटनाएं सामने आई हैं। रविवार को भी आतंकियों ने दो गैर-कश्मीरियों की गोली मारकर हत्या कर दी। इस वारदात को कुलगाम जिले के वानपोह इलाके में अंजाम दिया गया है। पुलिस ने इसकी पुष्टि की है।

जम्मू-कश्मीर पुलिस की ओर से बयान जारी कर कहा गया कि 'कुलगाम के वानपोह इलाके में गैर-स्थानीय (गैर-कश्मीरी) मजदूरों पर आतंकवादियों ने अंधाधुंध फायरिंग की। इस आतंकी घटना में 2 गैर-स्थानीय लोगों की मौत हो गई और 1 घायल हो गया। पुलिस और सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर दी है।'

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मारे गए लोगों के नाम- राजा ऋषि देव और जोगिंदर ऋषि देव है और घायल शख्स का नाम चुनचुन ऋषि देव है। सभी बिहार के रहने वाले हैं।।

गौरतलब है कि इससे पहले शनिवार (16 अक्टूबर) को भी श्रीनगर और पुलवामा जिले में अलग-अलग घटनाओं में आतंकवादियों ने दो गैर-स्थानीय लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी थी। शनिवार को एक घटना श्रीनगर के ईदगाह इलाके में हुई, जहां आतंकवादियों ने रेहड़ी लगाने वाले गोलगप्पा विक्रेता की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक बिहार के बांका जिले का रहने वाला था, जिसकी पहचान अरविंद कुमार के रूप में हुई। 

वहीं, दूसरी घटना पुलवामा जिले की है, यहां आतंकवादियों ने उत्तर प्रदेश के मूल निवासी और पेशे से कारपेंटर सागिर अहमद को गोली मारी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस की ओर से बताया गया था कि गोली लगने से घायल हुए अहमद की बाद में अस्पताल में मौत हो गई। ऐसे में रविवार को फिर से दो लोगों को हत्या कर दी गई।

कश्मीर में हो रही हत्याओं पर रविवार को नेशनल कॉन्फ्रेंस पार्टी के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने दुख जताया है। इसके साथ ही उन्होंने इन हत्याओं के पीछे कश्मीर को बदनाम करने की साजिश की बात भी कही है। नेशनल कॉन्फ्रेंस अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने कहा, "निर्दोष लोगों की हत्या दुर्भाग्यपूर्ण है। यह कश्मीरियों को बदनाम करने की साजिश है।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत