1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. एम्स की मांग को लेकर जम्मू बंद, जनजीवन प्रभावित

एम्स की मांग को लेकर जम्मू बंद, जनजीवन प्रभावित

 Written By: IANS
 Published : May 27, 2015 02:06 pm IST,  Updated : May 27, 2015 02:06 pm IST

जम्मू: जम्मू एवं कश्मीर के जम्मू क्षेत्र में बुधवार को व्यापारियों और वकीलों द्वारा क्षेत्र में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) की स्थापना की मांग को लेकर आहूत बंद से आम जनजीवन प्रभावित हुआ है।

एम्स की मांग को लेकर...- India TV Hindi
एम्स की मांग को लेकर जम्मू बंद, जनजीवन प्रभावित

जम्मू: जम्मू एवं कश्मीर के जम्मू क्षेत्र में बुधवार को व्यापारियों और वकीलों द्वारा क्षेत्र में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) की स्थापना की मांग को लेकर आहूत बंद से आम जनजीवन प्रभावित हुआ है। स्थानीय व्यापारियों, ट्रांसपोर्टरों और वकीलों की समन्वय समिति द्वारा बंद के आह्वान के कारण बुधवार को बाजार, सार्वजनिक परिवहन, व्यापार और शैक्षिक संस्थान बंद रहे।

सार्वजनिक परिवहन उपलब्ध न होने के कारण सरकारी कार्यालयों, बैंकों और डाकघरों में भी कर्मचरियों की उपस्थिति अपेक्षाकृत कम रही।

शहर के पुराने इलाकों में पूरी तरह से बंद रहे, जबकि बाहरी इलाकों में छिटपुट सार्वजनिक वाहन दिखाई दिए।

कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अधिकारियों ने सुरक्षा बल तैनात किए हैं।

जम्मू विश्वविद्यालय ने बुधवार को होने वाली सभी परीक्षाएं रद्द कर दी। विश्वविद्यालय द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक, रद्द की गई परीक्षाओं के लिए नई तारीखें जल्द घोषित की जाएंगी।

समन्वय समिति में जम्मू बार एसोसिएशन, वाणिज्य एवं उद्योग चैंबर और स्थानीय ट्रांसपोर्टरों के एसोसिएशन शामिल हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत