1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जाट आंदोलन की आग दिल्ली के पानी पर पड़ी भारी, जानिए कैसे?

जाट आंदोलन की आग दिल्ली के पानी पर पड़ी भारी, जानिए कैसे?

 Written By: Bhasha
 Published : Feb 20, 2016 11:56 pm IST,  Updated : Feb 20, 2016 11:57 pm IST

नई दिल्ली: आरक्षण की मांग को लेकर हरियाणा में चल रहे जाट आंदोलन की चपेट में दिल्ली भी आ गई है। जाटों ने मुनक नहर का फाटक बंद कर दिया, जिसके चलते दिल्ली में पानी

delhi- India TV Hindi
delhi

नई दिल्ली: आरक्षण की मांग को लेकर हरियाणा में चल रहे जाट आंदोलन की चपेट में दिल्ली भी आ गई है। जाटों ने मुनक नहर का फाटक बंद कर दिया, जिसके चलते दिल्ली में पानी का संकट उत्पन्न हो गया है। लिहाजा राजधानी के कई क्षेत्रों में पेयजल संकट पैदा हो गया।

शनिवार को गेट बंद हो गए और राजधानी के करीब 60 प्रतिशत इलाके में पेयजल आपूर्ति नहीं हो पा रही है। राजधानी दिल्ली में भेजे जाने वाले पानी पश्चमी यमुना लिंक कैनाल का पानी आंदोलनकारियों ने डाइवर्ट कर दिया है। गढ़ी बिंदरोली गांव के पास से दिल्ली को सप्लाई होने वाले पानी को ड्रेन नंबर आठ में डाइवर्ट किया गया है।

रात से सैकड़ों की संख्या में आंदोलनकारी सड़कों पर टस से मस नहीं हो रहे है। दिल्ली को हरियाणा से हर रोज करीब 1 हजार 85 क्यूसिक पानी सप्लाई किया जाता है। पानी के डायवर्ट करने से दिल्ली में पानी की किल्लत हो सकती है।

प्रदर्शनकारियों ने सोनीपत जिले के नांगल गांव और पानीपत के नजदीक एनएच-44 को जाम कर दिया जिससे पंजाब, हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़ और जम्मू-कश्मीर को जोड़ने वाले इस मार्ग पर यातायात बाधित रहा। विभिन्न इलाकों में पेट्रोल पम्पों पर ईंधन नहीं मिल रहा है क्योंकि आपूर्ति नहीं हो रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत