1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जम्मू कश्मीर में हुई मुठभेड़ में दो जवान शहीद, दो आतंकवादी मारे गए

जम्मू कश्मीर में हुई मुठभेड़ में दो जवान शहीद, दो आतंकवादी मारे गए

 Written By: Bhasha
 Published : Sep 11, 2015 08:42 am IST,  Updated : Sep 11, 2015 11:19 am IST

श्रीनगर: उत्तरी कश्मीर में कुपवाड़ा जिले के हंदवारा में हुई मुठभेड़ में सेना के कम से कम दो जवान शहीद हो गए और दो आतंकवादी मारे गए। एक सैन्य अधिकारी ने आज बताया कि यहां

जम्मू कश्मीर:...- India TV Hindi
जम्मू कश्मीर: आतंकियों से मुठभेड़ में दो जवान शहीद

श्रीनगर: उत्तरी कश्मीर में कुपवाड़ा जिले के हंदवारा में हुई मुठभेड़ में सेना के कम से कम दो जवान शहीद हो गए और दो आतंकवादी मारे गए।

एक सैन्य अधिकारी ने आज बताया कि यहां से 100 किलोमीटर दूर हंदवारा में जाचलदारा के लारीबल गांव में सुरक्षा बलों ने एक अभियान चलाया जिसके बाद कल रात मुठभेड़ शुरू हुई।

उन्होंने बताया कि जारी मुठभेड़ में अब तक दो आतंकवादी मारे हैं जिनकी पहचान नहीं हो पाई है। इस दौरान सेना के दो जवान शहीद हो गए हैं।

अधिकारी ने बताया कि इलाके में और आतंकवादियों के मौजूद होने की सूचना मिली है जिसके मद्देनजर अभियान अब भी जारी है।

इससे पूर्व गुरुवार को पुंछ में पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा संघर्षविराम के उल्लंघन में छोटे हथियारों से की गई गोलीबारी में सेना का एक जवान घायल हो गया था।

जम्मू स्थित रक्षा प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल मनीष मेहता ने कहा, पाकिस्तानी सैनिकों ने कृष्णा घाटी सेक्टर के अग्रिम क्षेत्रों में नियंत्रण रेखा पर बिना उकसावे के संघर्षविराम का उल्लंघन किया। पाकिस्तान की अग्रिम चौकियों से छोटे हथियारों से हुई गोलीबारी में एक जवान घायल हो गया। भारतीय सैनिकों ने भी इसका करारा जवाब दिया।

पाकिस्तानी सैनिकों ने बुधवार रात भी जिले के भीमबर गली सेक्टर में बिना उकसावे के गोलीबारी की थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत