1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. झारखंड: नक्सलियों ने पूर्व CM अर्जुन मुंडा का चुनाव कार्यालय बम से उड़ाया

झारखंड: नक्सलियों ने पूर्व CM अर्जुन मुंडा का चुनाव कार्यालय बम से उड़ाया

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 03, 2019 06:07 pm IST,  Updated : May 03, 2019 06:07 pm IST

नक्सलियों ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के सरायकेला जिले में स्थित चुनाव कार्यालय को शुक्रवार तड़के बम से उड़ा दिया। इस घटना में हालांकि कोई हताहत नहीं हुआ है।

bjp election office- India TV Hindi
bjp election office

रांची: नक्सलियों ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के सरायकेला जिले में स्थित चुनाव कार्यालय को शुक्रवार तड़के बम से उड़ा दिया। इस घटना में हालांकि कोई हताहत नहीं हुआ है।

पुलिस के अनुसार, नक्सलियों ने खूंटी से भाजपा उम्मीदवार अर्जुन मुंडा के खरसावा चुनाव कार्यालय पर शुक्रवार तड़के धावा बोला और उसमें सो रहे पांच लोगों को बाहर निकाल दिया। उसके बाद उन्होंने इमारत को एक आईईडी के जरिए उड़ा दिया।

इसके पहले 26 अप्रैल को नक्सलियों ने पलामू जिले में भाजपा के एक कार्यालय को उड़ा दिया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत