1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. झारखंड विधानसभा में नमाज के लिए अलग कमरा अलॉट, बीजेपी ने हनुमान चालीसा पढ़ने के लिए रूम की मांग की

झारखंड विधानसभा में नमाज के लिए अलग कमरा अलॉट, बीजेपी ने हनुमान चालीसा पढ़ने के लिए रूम की मांग की

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 04, 2021 01:37 pm IST,  Updated : Sep 04, 2021 05:48 pm IST

विधानसभा के उप सचिव नवीन कुमार के हस्ताक्षर से नमाज के लिए अलग से कमरे आवंटित करने का आदेश जारी किया गया है। इस आदेश के मुताबिक नमाज कक्ष के रूप में कमरा संख्या TW-348 आवंटित किया गया है।

रांची: झारखंड विधानसभा में नमाज अदा करने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। इसके लिए अलग से कमरे का आवंटन किया गया है। इस संबंध में शुक्रवार को विधानसभा अध्यक्ष ने आदेश जारी कर दिया है। इस पर सियासत तेज हो गई है। बीजेपी विधायक विरंची ने हनुमान चालीसा के लिए कमरे की मांग की है।

विधानसभा के उप सचिव नवीन कुमार के हस्ताक्षर से नमाज के लिए अलग से कमरे आवंटित करने का आदेश जारी किया गया है। इस आदेश के मुताबिक नमाज कक्ष के रूप में कमरा संख्या TW-348 आवंटित किया गया है। आपको बता दें कि झारखंड विधानसभा का सत्र शुक्रवार से ही शुरू हुआ है और शुक्रवार की शाम ही इस संबंध में आदेश पारित किया गया है।

झारखंड विधानसभा में नमाज के लिए अलग कमरा अलॉट, बीजेपी ने हनुमान चालीसा पढ़ने के लिए रूम की मांग की
Image Source : INDIA TVझारखंड विधानसभा में नमाज के लिए अलग कमरा अलॉट, बीजेपी ने हनुमान चालीसा पढ़ने के लिए रूम की मांग की

बीजेपी विरंची नारायण ने इस आदेश पर कहा कि जब मुस्लिम समाज के लोगों को लिए अलग से कमरे का आवंटन हो सकता है तो फिर हिंदुओं के लिए क्यों नहीं। उन्होंने कहा-मैं विनम्रता पूर्वक विधनासभा अध्यक्ष से कहना चाहता हूं कि वे हनुमान चालीसा पढ़ने के लिए कम से पांच कमरा या फिर एक बड़ा हॉल आवंटित किए जाएं। 

उन्होंने कहा कि जैन, बौद्ध और आदिवासी समाज के विधायकों की उपासना के लिए भी कमरा अलॉट किया जाए। इतना ही नहीं विधानसभा के पूर्व स्पीकर बीजेपी नेता सीपी सिंह तो एक कदम और आगे बढ़ गए। उन्होंने हिंदुओं के लिए विधान भवन परिसर में बजरंग बली के भव्य मंदिर बनाने की मांग कर दी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत