1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. झारखंड में ट्रेन ने बोलेरो में टक्कर मारी, 4 बच्चों समेत 14 की मौत

झारखंड में ट्रेन ने बोलेरो में टक्कर मारी, 4 बच्चों समेत 14 की मौत

 Written By: IANS
 Published : Dec 08, 2015 03:18 pm IST,  Updated : Dec 08, 2015 03:18 pm IST

रांची: झारखंड में एक मानवरहित रेलवे क्रॉसिंग पर रेलगाड़ी और जीप में टक्कर हो गई, जिसमें 14 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि दुर्घटना सोमवार रात लगभग 9.30 बजे हुई

accident- India TV Hindi
accident

रांची: झारखंड में एक मानवरहित रेलवे क्रॉसिंग पर रेलगाड़ी और जीप में टक्कर हो गई, जिसमें 14 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि दुर्घटना सोमवार रात लगभग 9.30 बजे हुई जब एक बोलेरो गाड़ी में सवार एक परिवार राजरप्पा मंदिर से लौट रहा था। मृतकों में पांच महिलाएं और चार बच्चे शामिल हैं।

पुलिस के मुताबिक, भुरकुंडा रेलवे स्टेशन के नजदीक रामगढ़ जिले की मानवरहित क्रॉसिंग पर गाड़ी के पहिये रेलवे ट्रैक में फंस गए। इससे पहले की जीप में सवार लोग बाहर निकल पाते तेज गति से आती हावड़ा-भोपाल रेलगाड़ी ने उसमें जोरदार टक्कर मार दी। ट्रेन उसे 100 मीटर से भी ज्यादा दूर तक घसीटती ले गई।

इस भयंकर हादसे में बोलेरो के परखच्चे उड़ गए और वह रेल के इंजन में फंस गई। हादसा रांची से लगभग 70 किलोमीटर दूर भुरकुंडा रेलवे स्टेशन के नजदीक हुआ। गाड़ी में सवार सभी लोगों की मौत हो गई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत