1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. झारखंड में कोरोना वायरस से संक्रमण के मामले 2000 के पार, 1600 से ज्यादा प्रवासी मजदूर

झारखंड में कोरोना वायरस से संक्रमण के मामले 2000 के पार, 1600 से ज्यादा प्रवासी मजदूर

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 21, 2020 08:46 am IST,  Updated : Jun 21, 2020 08:46 am IST

झारखंड में शनिवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 63 नए मामले सामने आए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, नए मामलों के साथ राज्य में इस घातक वायरस से संक्रमित होने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़कर 2024 हो गई है।

Coronavirus Cases in Jharkhand, Covid-19 Updates, Coronavirus Updates, Jharkhand Coronavirus- India TV Hindi
झारखंड के कुल 2024 संक्रमितों में से 1644 सिर्फ प्रवासी मजदूर हैं जो देश के विभिन्न भागों से राज्य में वापस अपने घरों को लौटे हैं। Image Source : PTI REPRESENTATIONAL

रांची: झारखंड में शनिवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 63 नए मामले सामने आए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, नए मामलों के साथ राज्य में इस घातक वायरस से संक्रमित होने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़कर 2024 हो गई है। इन नए मामलों में रांची के राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (RIMS) का भी एक शख्स शामिल है। सूबे में इस खतरनाक वायरस के चलते अब तक कुल 11 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं, जबकि 1400 से ज्यादा लोग ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं।

संक्रमितों में 1644 प्रवासी मजदूर

स्वास्थ्य विभाग की ओर से शनिवार को जारी कोरोना वायरस रिपोर्ट के मुताबिक, झारखंड में पिछले 24 घंटों में 63 नए मामले दर्ज किये गये जिन्हें मिलाकर राज्य में अब तक कुल 2024 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। रिपोर्ट में बताया गया है कि शनिवार को भी राजेन्द्र आयुर्विज्ञान संस्थान रांची में एक व्यक्ति कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया। अब तक राज्य में 2024 संक्रमितों में से 1644 सिर्फ प्रवासी मजदूर हैं जो देश के विभिन्न भागों से राज्य में वापस अपने घरों को लौटे हैं।

1404 लोगों ने दी वायरस को मात
राज्य के 2024 संक्रमितों में से 1404 अब तक ठीक होकर अपने घरों को लौट चुके हैं। इसके अलावा 609 अन्य संक्रमितों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में जारी है, जबकि 11 अन्य की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटों में प्रयोगशालाओं में कुल 2164 नमूनों की जांच हुई, जिनमें 63 संक्रमित पाए गए। बता दें कि प्रवासियों के आगमन के साथ ही राज्य में कोरोना वायरस से संक्रमण के मामलों में तेज बढ़ोत्तरी हुई और अब यह 2000 के पार है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।