1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. झारखंड में सामने आए Coronavirus के 237 नए मामले, तीन और लोगों की मौत

झारखंड में सामने आए Coronavirus के 237 नए मामले, तीन और लोगों की मौत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 26, 2020 10:30 pm IST,  Updated : Nov 26, 2020 10:30 pm IST

झारखंड में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण से तीन और लोगों की मौत हो गई, जिसके चलते राज्य में संक्रमण के कारण मृतकों की संख्या बढ़कर 958 हो गयी है और बृहस्पतिवार को संक्रमण के 237 नये मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1,08,158 हो गयी। 

Jharkhand reports 237 new COVID-19 cases 3 fresh fatalities- India TV Hindi
झारखंड में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण से तीन और लोगों की मौत हो गई। Image Source : PTI

रांची: झारखंड में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण से तीन और लोगों की मौत हो गई, जिसके चलते राज्य में संक्रमण के कारण मृतकों की संख्या बढ़कर 958 हो गयी है और बृहस्पतिवार को संक्रमण के 237 नये मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1,08,158 हो गयी। 

Related Stories

स्वास्थ्य विभाग की बृहस्पतिवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार राज्य में पिछले 24 घंटों में तीन मरीजों की मौत हो गयी, जिससे राज्य में संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 958 हो गयी। 

इसके अलावा राज्य में संक्रमण के पिछले 24 घंटों में 237 नये मामले सामने आए, जिन्हें मिलाकर राज्य में अब संक्रमितों की कुल संख्या 1,08,158 हो गयी है । झारखंड में 1,05,040 लोग संक्रमणमुक्त हो चुके हैं और 2,160 अन्य संक्रमितों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में जारी है। 

पिछले 24 घंटों में कुल 18,806 नमूनों की जांच की गयी, जिनमें से 237 संक्रमित पाये गये। इन संक्रमितों में रांची में 92, पूर्वी सिंहभूम में 38, बोकारो में 18 और धनबाद में 14 संक्रमित पाये गये।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत