1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. JNU कैंपस में बोले राहुल गांधी, ‘आवाज दबाने वाले सबसे बड़े देशद्रोही’

JNU कैंपस में बोले राहुल गांधी, ‘आवाज दबाने वाले सबसे बड़े देशद्रोही’

 Written By: India TV News Desk
 Published : Feb 13, 2016 06:15 pm IST,  Updated : Feb 13, 2016 09:44 pm IST

नई दिल्ली: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) में उठा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। आज कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को जेएनयू कैंपस में काले झंडे दिखाए गए। राहुल गांधी वापस जाओ के नारे

rahul gandhi- India TV Hindi
rahul gandhi

नई दिल्ली: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) में उठा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। जेएनयू कैंपस में एक सभा में पहुंचे कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने  केंद्र सरकार पर सीधा हमला किया। राहुल ने कहा कि आवाज दबाने वाले सबसे बड़े देश द्रोही होते हैं। देश विरोधी लोग आवाज दबाते हैं। वहीं, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने कांग्रेस उपाध्यक्ष काले झंडे दिखाए। राहुल गांधी जेएनयू में एक सभा में पंहुचे थे जहां पर जेएनयू छात्र संघ के अध्यक्ष कन्हैया की गिरफ्तारी का विरोध हो रहा था।

देश विरोधी नारों पर सरकार के एक्शन के बाद जेएनयू सियासी अखाड़ा बन गया है। कांग्रेस के अजय माकन, आनंद शर्मा समेत लेफ्ट के तमाम नेता छात्रों के बीच पहुंचे। इस दौरान राहुल गांधी भी कैंपस में आए। स्टूडेंट्स ने राहुल गांधी को काले झंडे दिखाकर विरोध किया राहुल गांधी वापस जाओ के नारे लगाए गए।

jnu
jnu

गौरतलब है कि जेएनयू में मंगलवार को कुछ छात्रों ने संसद पर हमले के दोषी आतंकी अफजल गुरु की बरसी मनाई और इस मौके पर देश विरोधी नारे भी लगाए गए थे। दरअसल छात्रों के एक समूह ने संसद पर हमले के दोषी अफजल गुरु और जम्मू-कश्मीर लिबरेशन फ्रंट के को-फाउंडर मकबूल भट की याद में प्रोग्राम आयोजित किया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत