1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली: JNU में लगे ‘हर घर से अफजल निकलेगा’ के नारे, ABVP ने किया विरोध

दिल्ली: JNU में लगे ‘हर घर से अफजल निकलेगा’ के नारे, ABVP ने किया विरोध

 Written By: India TV News Desk
 Published : Feb 10, 2016 11:28 pm IST,  Updated : Feb 10, 2016 11:29 pm IST

नई दिल्ली: दिल्ली में स्थित जवाहरलाल नेहरु यूनिवर्सिटी (JNU) में एक छात्र संगठन पर भारत विरोधी नारे लगाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। बीजेपी से जुड़े छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP)

jnu hungama- India TV Hindi
jnu hungama

नई दिल्ली: दिल्ली में स्थित जवाहरलाल नेहरु यूनिवर्सिटी (JNU) में एक छात्र संगठन पर भारत विरोधी नारे लगाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। बीजेपी से जुड़े छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के मुताबिक कल जेएनयू में एक कल्चर प्रोग्राम के नाम पर अफजल गुरु की फांसी की बरसी मनायी गयी।

एबीवीपी का दावा है कि इस कार्यक्रम में कश्मीर से जुड़े छात्रों ने भारत विरोधी नारे लगाए। एबीवीपी का कहना है कि प्रदर्शन के दौरान भारत के 10 टुकड़े करने और कश्मीर को आजाद कराने के नारे लगाए गए। एबीवीपी का आरोप है कि इस मामले की शिकायत उन्होंने दिल्ली पुलिस से भी की थी लेकिन दिल्ली पुलिस ने इस मामले में कोई एक्शन नहीं लिया।

एबीवीपी ने इसकी शिकायत जेएनयू के वाइस चांसलर से की है। एबीवीपी का कहना है कि अगर प्रोटेस्ट में शामिल छात्रों को जेएनयू से नहीं निकाला गया तो वो कोई क्लास नहीं चलने देंगे और जेएनयू में प्रदर्शन करेंगे। पूरे मामले को लेकर जेएनयू प्रशासन ने चार सदस्यों की एक कमेटी बनाई है जो मामले की जांच करेगी। जेएनयू प्रशासन का कहना है कि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

जेएनयू के वाइस चांसलर के पास इस पूरी घटना की शिकायत की गई। वीसी ने कहा है कि हम इस मामले की जांच करा रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत