इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैचों में कप्तानी करने वाले पाकिस्तानी, बाबर आजम पहुंचे तीसरे नंबर पर
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैचों में कप्तानी करने वाले पाकिस्तानी, बाबर आजम पहुंचे तीसरे नंबर पर
बाबर आजम ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम की कप्तानी करते हुए इंटरनेशनल क्रिकेट में बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है। वह उन चुनिंदा पाकिस्तानी कप्तानों के क्लब में शुमार हो गए हैं, जिन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में 150 या उससे ज्यादा मैचों में पाकिस्तान टीम की कप्तानी की है।
Published : Aug 03, 2026 12:04 pm IST, Updated : Aug 03, 2026 12:04 pm IST
1/5Image Source : AP
बाबर आजम ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम की कप्तानी करते हुए इंटरनेशनल क्रिकेट में बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है। वह उन चुनिंदा पाकिस्तानी कप्तानों के क्लब में शुमार हो गए हैं, जिन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में 150 या उससे ज्यादा मैचों में पाकिस्तान टीम की कप्तानी की है। आइए जानते हैं इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैचों में कप्तानी करने वाले पाकिस्तानी क्रिकेटरों के बारे में...
2/5Image Source : PTI
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैचों में कप्तानी करने के मामले में वसीम अकरम चौथे स्थान पर हैं। वसीम अकरम ने 134 मैचों में पाकिस्तानी टीम की कमान संभाली। उन्होंने 25 टेस्ट और 109 ODI मैचों में पाकिस्तान टीम की कप्तानी की।
3/5Image Source : AP
बाबर आजम इंटरनेशनल क्रिकेट में पाकिस्तान के लिए सबसे ज्यादा मैचों में कप्तानी के मामले में तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में उतरने के साथ ही बाबर आजम ने बतौर कप्तान 150 इंटरनेशनल मैच खेलने का कारनामा कर दिखाया। बाबर ने 22 टेस्ट, 43 ODI और 85 T20I मैचों में पाकिस्तान की कप्तानी की है।
4/5Image Source : AFP
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैचों में पाकिस्तान टीम की कप्तानी करने के मामले में मिस्बाह-उल हक दूसरे पायदान पर हैं। में मिस्बाह-उल हक ने 151 मैचों में पाकिस्तान टीम की कमान संभाली। मिस्बाह ने 56 टेस्ट, 87 ODI और 8 T20I मैचों में पाकिस्तान की कप्तानी की।
5/5Image Source : AP
इमरान खान पाकिस्तान की ओर से इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैचों में कप्तानी करने वाले क्रिकेटर हैं। इमरान खान ने 187 मैचों में कप्तानी की। उन्होंने 48 टेस्ट मैच और 139 ODI मैचों में पाकिस्तान टीम की कमान संभाली।