1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जेएनयू के वीसी जगदीश कुमार पर कैंपस में 15 से 20 छात्रों ने किया हमले का प्रयास

जेएनयू के वीसी जगदीश कुमार पर कैंपस में 15 से 20 छात्रों ने किया हमले का प्रयास

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 14, 2019 08:02 pm IST,  Updated : Dec 14, 2019 10:23 pm IST

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के कुलपति एम जगदीश कुमार ने शनिवार को दावा किया कि 15 से 20 छात्रों ने उन पर परिसर में हमला करने का प्रयास किया लेकिन विश्वविद्यालय के सुरक्षा कर्मचारियों ने उन्हें बचा लिया।

JNU, Mamidala Jagadesh Kumar- India TV Hindi
JNU Vice-Chancellor Mamidala Jagadesh Kumar says students tried to attack him on campus

नई दिल्ली: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के कुलपति एम जगदीश कुमार ने शनिवार को दावा किया कि 15 से 20 छात्रों ने उन पर परिसर में हमला करने का प्रयास किया लेकिन विश्वविद्यालय के सुरक्षा कर्मचारियों ने उन्हें बचा लिया। कुमार ने बताया, ‘‘मैं यह देखने आर्ट्स एंड एस्थेटिक्स स्कूल गया था कि परीक्षाएं कैसे चल रही है। जब मैं प्रशासन खंड की तरफ वापस हो रहा था, 15 से 20 छात्रों ने मुझे घेर लिया, अपशब्द कहे और मुझ पर हमला करने का प्रयास किया।’’ उन्होंने बताया, ‘‘विश्वविद्यालय के सुरक्षाकर्मियों ने तथा सादे कपड़ों में तैनात पुलिसकर्मियों ने मुझे बचा लिया।’’ 

Related Stories

आपको बता दें कि हॉस्टल फीस के मुद्दे पर जेएनयू के स्टूडेंट्स एक महीने से ज्यादा वक्त से प्रदर्शन कर रह है। छात्रों का कहना है कि हॉस्टल नियमों के तहत फीस बढ़ोतरी का असर 40 फीसदी छात्रों पर पड़ेगा। छात्रों का कहना है कि जेएनयू में देशभर के गरीब छात्र पढ़ने आते हैं और अगर इस तरह से फीस बढ़ाने का असर वंचित तबके पर पड़ेगा।जेएनयू प्रशासन ने अपने निर्देशों में छात्रावास, मेस और सुरक्षा फीस में 400 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी की थी। इसके साथ ही नए निर्देश में छात्रावास आने-जाने की समय सीमा भी सीमित कर दी थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत

JNU