1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. JOBS : सेंट्रल स्कूल में भर्ती जारी, जानिए किन पदों के लिए कर सकते हैं आवेदन

JOBS : सेंट्रल स्कूल में भर्ती जारी, जानिए किन पदों के लिए कर सकते हैं आवेदन

 Written By: India TV News Desk
 Published : Dec 28, 2017 07:03 pm IST,  Updated : Dec 28, 2017 07:05 pm IST

सेंट्रल स्कूल में की जा रही है इन पदों पर भर्ती, जानिए कितनी पोस्ट हैं खाली

File photo- India TV Hindi
Jobs in India

नई दिल्ली: केंद्रीय विद्यालय संगठन ने डिप्टी कमिश्नर, असिस्टेंट कमिश्नर, एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर, फाइनेंस ऑफिसर, असिस्टेंट इंजीनियर, अपर डिवीजन क्लर्क और स्टेनोग्राफर के 1017 पदों पर वैकेंसी का नोटिफिकेशन जारी की है। इनके लिए आवेदक ऑनलाइन ही आवेदन कर सकते हैं। वेबसाइट https://kvsangathan.nic.in पर जाकर ज्यादा जानकारी ले सकते हैं। कैंडिडेट्स 11 जनवरी 2018 तक आवेदन कर सकते हैं।

पदों की संख्या और आवेदक की उम्र -

1. स्टेनोग्राफर ग्रेड ग्रुप सी - 38 पद

योग्यता: 12वीं या समकक्ष के साथ स्किल टेस्ट, 10 मिनट 80wpm डिक्टेशन। इंग्लिश में 35wpm और हिन्दी में 30wpm टाइपिंग स्पीड
आयु: 27 साल

2. डिप्टी कमिश्नर ग्रुप ए - 4 पद हैं
योग्यता: सेकंड क्लास मास्टर डिग्री और बीएड या समकक्ष के साथ 5 साल की रेगुलर सर्विस बतौर असिस्टेंट कमिश्नर या समकक्ष, आवेदन कर सकते हैं

3. असिस्टेंट कमिश्नर ग्रुप ए - 13 पद हैं
योग्यता: 45% के साथ मास्टर डिग्री के साथ बीएड या समकक्ष के साथ 15600-39100+ग्रेड पे 7600 रुपये पर 3 साल की सर्विस
उम्र: 50 साल

4. एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर ग्रुप ए - 7 पद हैं
योग्यता: ग्रेजुएट और 3 साल की सर्विस
उम्र: 45 साल

5. फाइनेंस ऑफिसर ग्रुप बी - 2
योग्यता: 50% के साथ बीकॉम और 4 साल का पोस्ट क्वालिफिकेशन एक्सपीरियंस
उम्र: 35 साल

6. असिस्टेंट ऑफिसर ग्रुप बी - 1 पद
योग्यता: इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट और 2 साल का एक्सपीरियंस या समकक्ष
उम्र: 35 साल।

7. हिंदी ट्रांसलेटर ग्रुप बी - 4 पद
योग्यता: कंपल्सरी या इलेक्टिव सब्जेक्ट के तौर पर हिन्दी के साथ इंग्लिश में मास्टर डिग्री या समकक्ष
उम्र: 28 साल

8. अपर डिविजन क्लर्क ग्रुप सी - 146 पद
योग्यता: ग्रेजुएट के साथ सेंट्रल/स्टेट में बतौर एलडीसी 3 साल का एक्सपीरियंस
उम्र: 30 साल

9. लोअर डिविजन क्लर्क ग्रुप सी - 561 पद
योग्यता: 12वीं पास या समकक्ष के साथ टाइपिंग स्पीड 35 wpm इंग्लिश और 30wpm हिन्दी। कंप्यूटर की नॉलेज
उम्र: 27 साल

10. लाइब्रेरियन ग्रुप बी - 214 पद
योग्यता : लाइब्रेरी साइंस में बैचलर डिग्री या ग्रेजुएट के साथ लाइब्रेरी साइंस में डिप्लोमा और इंग्लिश हिन्दी की वर्किंग नॉलेज
उम्र: 35 साल।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत