1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जोधपुर AIIMS में 2 महीने में दूसरी खुदकुशी, दोस्त ने बात नहीं की तो छात्रा ने लगाया फंदा

जोधपुर AIIMS में 2 महीने में दूसरी खुदकुशी, दोस्त ने बात नहीं की तो छात्रा ने लगाया फंदा

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Sep 10, 2018 07:46 pm IST,  Updated : Sep 10, 2018 07:46 pm IST

जोधपुर एम्स में यह चौथी और दो महीने में दूसरी खुदकुशी है।

Representational pic- India TV Hindi
Representational pic

जोधपुर: जोधपुर एम्स की एक छात्रा ने आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने सोमवार को बताया कि छात्रा रजनी धनवाल (23) रविवार रात को छात्रावास में अपने कमरे में पंखे से फांसी के फंदे पर झूलती नजर आई। वह चंडीगढ़ की थी। उसने इस साल अगस्त में नर्सिंग कोर्स में दाखिला लिया था। उसके कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

एडीसीपी (पश्चिम) सरिता सिंह ने कहा, ‘‘हमने उसके माता-पिता को सूचना दे दी है। उनके पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम किया जाएगा।’’ एडीसीपी ने बताया कि धनवाल पिछले चार दिनों से परेशान थी क्योंकि उसके एक दोस्त ने उससे बात करनी बंद कर थी। अधिकारी ने कहा, ‘‘हम मामले की जांच कर रहे हैं। सहपाठियों के बयान के आधार पर हमने पाया कि वह निराश थी क्योंकि उसका एक दोस्त पिछले चार दिनों से उससे बातचीत नहीं कर रहा था।’’

पुलिस के अनुसार रविवार को धनवाल अपने कमरे थे। उसके एक मित्र ने उसे डिनर के लिए बुलाया लेकिन उसने जवाब नहीं दिया। शीघ्र छात्रावास वार्डन को सूचना दी गई। बाद में जब दरवाजा तोड़ा गया तो वह पंखे से फांसी के फंदे से झूलती मिली।

जोधपुर एम्स में यह चौथी और दो महीने में दूसरी खुदकुशी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत