1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. राहुल के सामने जोगी और बघेल के बीच कहासुनी

राहुल के सामने जोगी और बघेल के बीच कहासुनी

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jun 15, 2015 07:05 pm IST,  Updated : Jun 15, 2015 07:13 pm IST

कोरबा: छत्तीसगढ़ के दो दिवसीय प्रवास पर आए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के सामने ही आज राज्य में कांग्रेस की गुटबाजी खुलकर सामने आ गई। राहुल के कार्यक्रम के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी और

राहुल के सामने जोगी और...- India TV Hindi
राहुल के सामने जोगी और बघेल के बीच कहासुनी

कोरबा: छत्तीसगढ़ के दो दिवसीय प्रवास पर आए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के सामने ही आज राज्य में कांग्रेस की गुटबाजी खुलकर सामने आ गई। राहुल के कार्यक्रम के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी और प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल के बीच कहासुनी हो गई।

कोबरा जिले के कांग्रेस नेताओं ने बताया कि जब राहुल गांधी मदनपुर गांव में ग्रामीणों के बीच चौपाल के माध्यम से उनसे बात कर रहे थे तब रायपुर निवासी पर्यावरण के लिए कार्य करने वाले आलोक शुक्ला मंच का संचालन कर रहे थे। इस दौरान जोगी ने कहा कि स्थानीय ग्रामीण अपनी बात रखें, अन्य क्षेत्रों से आए लोग नहीं। इस बात को लेकर प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल और जोगी के मध्य कहासुनी हो गई। हालांकि बाद में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव बीके हरिप्रसाद ने उन्हे शांत कराया।

कांग्रेस नेता ने बताया कि इससे पहले मंच पर बैठने के दौरान अजीत जोगी राहुल गांधी की कुर्सी के करीब जाकर बैठ गए। बाद में राहुल गांधी ने अपनी कुर्सी खिसकाई और प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल के लिए जगह बनाई तब बघेल की कुर्सी वहां लगाई गई और बघेल वहां बैठे। वहीं इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी को सुरक्षा कर्मियों ने मंच पर चढ़ने से रोक दिया, जिससे अजीत जोगी और मरवाही के विधायक अमित जोगी के साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल के बीच विवाद उत्पन्न हो। लेकिन वहां उपस्थित वरिष्ठ कांग्रेस जनों ने बीच बचाव किया और अजीत जोगी को मंच पर लेकर गए।

मदनपुर में आयोजित चौपाल में कोल ब्लॉक से विस्थापित होने वाले ग्रामीणों से समस्याएं सुनने के बाद गांधी ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार पूंजीपतियों की हाथों बिक चुकी है। दिल्ली में बिना पूछे जब जमीन नहीं ली जा रही तो त्तीसगढ़ में ऐसा क्यों उनका कहना है कि वर्तमान केन्द्र सरकार के भूमि अधिग्रहण विधेयक का हम विरोध करते हैं और आगे भी विरोध करते रहेंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत