1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बाहुबली मुख्तार अंसारी को झटका, सुप्रीम कोर्ट ने नहीं मानी उनके वकील कपिल सिब्बल की दलील

बाहुबली मुख्तार अंसारी को झटका, सुप्रीम कोर्ट ने नहीं मानी उनके वकील कपिल सिब्बल की दलील

 Reported By: Gonika Arora @AroraGonika
 Published : Sep 06, 2021 01:46 pm IST,  Updated : Sep 06, 2021 06:07 pm IST

सुप्रीम कोर्ट ने मुख्तार अंसारी की पत्नी को हाई कोर्ट में याचिका दाखिल करने को कहा है। सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट से इस मामले में तेज़ी से सुनवाई करने को कहा है।

jolt to mukhtar ansari supreme court do not hear plea  बाहुबली मुख्तार अंसारी को झटका, सुप्रीम कोर्ट- India TV Hindi
बाहुबली मुख्तार अंसारी को झटका, सुप्रीम कोर्ट ने नहीं मानी उनके वकील कपिल सिब्बल की दलील Image Source : PTI

नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश के बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी को सुप्रीम कोर्ट ने झटका दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने मुख्तार अंसारी को लेकर दायर की गई उस याचिका पर सुनवाई करने से इंकार कर दिया है जिसमें कोर्ट में पेशी के दौरान सुरक्षा सुनिश्चित करने का निर्देश देने की मांग की गई थी।  

सुप्रीम कोर्ट ने मुख्तार अंसारी की पत्नी को हाई कोर्ट में याचिका दाखिल करने को कहा है। सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट से इस मामले में तेज़ी से सुनवाई करने को कहा है। दरअसल मुख्तार अंसारी की पत्नी ने बाहुबली विधायक की जान को खतरा बताते हुए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी।

कोर्ट में सुनवाई के दौरान मुख्तार के पक्ष में पेश हुए वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद मुख्तार अंसारी को पंजाब जेल से उत्तर प्रदेश की जेल में ट्रांसफर किया गया था। मुख्तार अंसारी की जान को खतरा है, वहां के नेता भी अपराधियों को गोली मारने की बात करते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत