1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. लाहौर में फैक्ट्री ढहने से 16 की मौत, 74 घायल

लाहौर में फैक्ट्री ढहने से 16 की मौत, 74 घायल

 Written By: Bhasha
 Published : Nov 05, 2015 10:43 am IST,  Updated : Nov 05, 2015 10:43 am IST

लाहौर: पाकिस्तान के लाहौर में बुधवार को निर्माणाधीन फैक्ट्री के ढह जाने से कम से कम 16 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 74 अन्य घायल हो गए। एक बचावकर्मी ने बताया कि दर्जनों कर्मचारी

लाहौर में फैक्ट्री...- India TV Hindi
लाहौर में फैक्ट्री ढहने से 16 की मौत, 74 घायल

लाहौर: पाकिस्तान के लाहौर में बुधवार को निर्माणाधीन फैक्ट्री के ढह जाने से कम से कम 16 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 74 अन्य घायल हो गए। एक बचावकर्मी ने बताया कि दर्जनों कर्मचारी फंसे हैं और उन्हें निकालने की कोशिश चल रही है। जियो न्यूज ने पंजाब के मुख्यमंत्री शाहबाज शरीफ के हवाले से खबर दी कि इस घटना में मारे गए 16 लोगों के शव बरामद हुए हैं और 74 घायलों को मलबे से निकाला गया।

यहां सुंदर औद्योगिक एस्टेट इलाके में इस भवन का निर्माण शॉपिंग बैग बनाने के लिए किया जाता था और उसका विस्तार कार्य चल रहा था, लेकिन वह ढह गया। घायल मजदूरों को अस्पताल ले जाया गया जहां उनका आपातकालीन उपचार किया जा रहा है। लाहौर डिस्ट्रिक्ट समन्वय अधिकारी मुहम्मद उस्मान ने बताया कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती हैं, क्योंकि जब यह घटना घटी तब वहां करीब 150 मजदूर काम कर रहे थे।

इस हादसे की वजह का पता नहीं चल पाया है, लेकिन पिछले महीने पाकिस्तान में जब 7.5 तीव्रता का भूकंप आया था तब इस भवन में दरारें पड़ गई थीं। शरीफ ने घटनास्थल का दौरा किया और बचाव टीमों से फंसे हुए मजदूरों को निकालने के लिए काम तेज करने को कहा है। उन्होंने अधिकारियों को प्रांत में असुरक्षित भवनों का सर्वेक्षण करने को भी कहा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश