1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. नाबालिग ने सपने में बाबा के कहने पर किए मर्डर

नाबालिग ने सपने में बाबा के कहने पर किए मर्डर

 Written By: India TV News Desk
 Published : Oct 27, 2015 10:50 am IST,  Updated : Oct 27, 2015 10:51 am IST

नई दिल्ली: दिल्ली के निहाल विहार इलाके में रहने वाले नाबालिक लड़के को एक बाबा ने सपने में दर्शन दिए जिसके बाद उसने 8-10 लोगों के मर्डर कर दिए। दरअसल, बाबा ने उसे सपने में

नाबालिग ने सपने में...- India TV Hindi
नाबालिग ने सपने में बाबा के कहने पर किए मर्डर

नई दिल्ली: दिल्ली के निहाल विहार इलाके में रहने वाले नाबालिक लड़के को एक बाबा ने सपने में दर्शन दिए जिसके बाद उसने 8-10 लोगों के मर्डर कर दिए। दरअसल, बाबा ने उसे सपने में दर्शन दिए और कहा कि अगर वो 8-10 लोगों का मर्डर कर दे तो उसे पैसा और खासी लोकप्रियता मिलेगी। इसी लालच में आकर नाबालिग ने अपने दोस्त के साथ मिलकर तीन रातों में दो मर्डर कर डाले। तीसरी हत्या करने से पहले नाबालिग लड़के और उसके दोस्त (प्रदीप) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है।

पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त पुष्पेंद्र कुमार ने बताया कि गत 22 अक्तूबर को निहाल विहार के एक खाली प्लॉट पर एक युवक का शव मिला। उसकी चाकू से गोदकर हत्या की गई थी। युवक के पास से कोई सामान गायब नहीं था। युवक की पहचान निहाल विहार निवासी कन्हैया (25) के रूप में हुई। पुलिस ने मामले की जांच के दौरान उसके परिजनों और अन्य लोगों से पूछताछ की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

दो दिन बाद इसी इलाके में कनरौलापुर रायबरेली निवासी 40 वर्षीय हरिराम का भी शव लहूलुहान अवस्था में मिला था। उसकी भी चाकू मारकर हत्या की गई थी।

दोनों मामले की जांच में पता चला कि मरने वाले दोनों शराब पीने के आदी थे। पुलिस ने इलाके में बदमाशों व स्थानीय लोगों से पूछताछ की। इस दौरान पुलिस को एक नाबालिग के बारे में पता चला। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की।

पुलिस पुछताछ में नाबालिग ने बताया कि, जिन लोगों का मर्डर उसने किया, किसी से भी उसकी दुश्मनी नहीं थी। उसे तो किसी ना किसी का मर्डर करना था। मुलजिम लड़के ने बताया कि, उसने बटनदार चाकू खरीदा था, जिससे उसने लोगों का मर्डर किया। उसने बताया कि अभी उसे कम से कम 6 मर्डर और करने थे।

पुलिस ने नाबालिग को बाल सुधार गृह जबकि उसके दोस्त व पेशे से ड्राइवर प्रदीप को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत