1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कैबिनेट फेरबदल से पहले कलराज मिश्रा ने भी दिया इस्तीफा

कैबिनेट फेरबदल से पहले कलराज मिश्रा ने भी दिया इस्तीफा

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 02, 2017 04:47 pm IST,  Updated : Sep 02, 2017 04:47 pm IST

कलराज मिश्रा ने कहा, "मैंने 75 साल पूरे कर लिए हैं। मैंने प्रधानमंत्री से कहा कि वह मेरे बारे में कोई निर्णय ले सकते हैं। इस बार जब मैंने इस्तीफे की पेशकश की तो प्रधानमंत्री भावुक हो गए।"

Kalraj mishra- India TV Hindi
Kalraj mishra

नई दिल्ली: केंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री कलराज मिश्रा ने मंत्रिमंडल में रविवार के फेरबदल से पहले इस्तीफा दे दिया है। वरिष्ठ भाजपा नेता कलराज मिश्रा (77) ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और अपना इस्तीफा सौंप दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने कहा कि मंत्रालय में उनका प्रदर्शन अच्छा रहा। उन्होंने संवाददाताओं से कहा, "इसलिए मेरे मामले में काम न करने का कोई सवाल नहीं उठता।"

कलराज मिश्रा ने कहा, "मैंने 75 साल पूरे कर लिए हैं। मैंने प्रधानमंत्री से कहा कि वह मेरे बारे में कोई निर्णय ले सकते हैं। इस बार जब मैंने इस्तीफे की पेशकश की तो प्रधानमंत्री भावुक हो गए।" उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने उनसे कहा कि वह इस बारे में सोचेंगे कि उनकी क्षमता का उपयोग किस तरह किया जा सकता है। राज्यपाल बनाए जाने के बारे में पूछे जाने पर मिश्रा ने कहा, "केंद्रीय नेतृत्व जो भी निर्णय लेगा, मैं उसका पालन करूंगा।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत