1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. फिल्म अभिनेता कमल हासन के इस बयान से गर्माया हिंदू आतंकवाद का मुद्दा

फिल्म अभिनेता कमल हासन के इस बयान से गर्माया हिंदू आतंकवाद का मुद्दा

 Reported By: IANS
 Published : Nov 02, 2017 07:38 pm IST,  Updated : Nov 02, 2017 07:38 pm IST

सक्रिय राजनीति में कूदने की योजना बना रहे तमिल फिल्मों के अभिनेता कमल हासन का कहना है कि यहां 'हिंदू चरमपंथी' भी हैं

kamal hassan- India TV Hindi
kamal hassan

चेन्नई: सक्रिय राजनीति में कूदने की योजना बना रहे तमिल फिल्मों के अभिनेता कमल हासन का कहना है कि यहां 'हिंदू चरमपंथी' भी हैं। कमल ने एक तमिल पत्रिका में लिखते हुए कहा कि पहले दक्षिणपंथी हिंदू हिसा में शामिल हुए बिना बहस किया करते थे।

उन्होंने कहा कि लेकिन जैसे ही उनकी यह 'चालबाजी' विफल हो गई उन्होंने हिंसा का सहारा लेना शुरू कर दिया। अभिनेता ने कहा, "यह चरमपंथ उनके शिविरों में भी फैला। यह चरमपंथ उन लोगों के लिए जीत या विकास नहीं है जो स्वयं को हिंदू कहते हैं।"

उन्होंने कहा कि इन दिनों त्योहारों का व्यावसायीकरण कर दिया गया है। उनके मुताबिक, पुरानी पीढ़ी की ऊंची जाति के लोग जो समाज में समानता को देखने पर उखड़ने लगते हैं, अब सनातन धर्म पर शहद लगाकर युवाओं पर थोपने की कोशिश कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि इसे त्योहार, संस्कृति और कला के माध्यम से फैलाया जा रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत