1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. सबरीमला मंदिर में भगवान अयप्पा के दर्शन करने वाली महिला की उसकी सास ने की पिटाई

सबरीमला मंदिर में भगवान अयप्पा के दर्शन करने वाली महिला की उसकी सास ने की पिटाई

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 15, 2019 03:36 pm IST,  Updated : Jan 15, 2019 03:36 pm IST

सबरीमला मंदिर की परंपराओं को तोड़ वहां पूजा के लिए प्रवेश करने वाली एक महिला ने मंगलवार को अपनी सास पर मारपीट का आरोप लगाया।

Kanakadurga- India TV Hindi
Kanakadurga

तिरुवनंतपुरम: सबरीमला मंदिर की परंपराओं को तोड़ वहां पूजा के लिए प्रवेश करने वाली एक महिला ने मंगलवार को अपनी सास पर मारपीट का आरोप लगाया। सबरीमला मंदिर में भगवान अयप्पा के दर्शन के बाद 44 वर्षीय कनकदुर्गा सुरक्षा कारणों से पिछले दो हफ्ते से छिपी हुईं थी और मंगलवार सुबह ही पेरिनथलमन्ना स्थित अपने घर पहुंची। पुलिस के अनुसार घर में घुसने के साथ ही कनकदुर्गा की अपनी ससुराल वालों से बहस हो गई जो मंदिर में उसके प्रवेश का जोरदार विरोध कर रहे थे। 

पुलिस ने मंगलवार को बताया कि उनकी सास ने लकड़ी के फट्टे से कथित तौर पर पिटाई की और उन्हें बाद में अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। उन्होंने बताया कि उन्हें सिर में चोट आई थी और मल्लपुरम जिले के एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। कनकदुर्गा ने टीवी चैनलों को बताया, “मेरी सास ने लकड़ी के फट्टे से मुझे बुरी तरह पीटा।” 

हालांकि उनकी बूढी सास को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया जिन्होंने बाद में आरोप लगाया कि कनकदुर्गा ने उनके साथ मार-पीट की। कनकदुर्गा के ससुराल वालों के साथ-साथ मायकेवाले भी मंदिर में प्रवेश के उनके फैसले का विरोध कर रहे हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत