1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पिता के इलाज के लिए बच्चों की गुहार पर तुरंत हुई कार्रवाई

पिता के इलाज के लिए बच्चों की गुहार पर तुरंत हुई कार्रवाई

 Written By: India TV News Desk
 Published : Mar 03, 2016 04:30 pm IST,  Updated : Mar 03, 2016 04:30 pm IST

अपने बीमार पिता के इलाज के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम दो मासूम बच्चों के एक पत्र पर प्रधानमंत्री कार्यालय ने तुरंत कार्रवाई की और कानपुर के जिलाधिकारी (डीएम) को इलाज में मदद करने को कहा और बच्चों के बीमार पिता का इलाज तुरंत शुरू हो गया।

letter to pm- India TV Hindi
letter to pm

कानपुर: अपने बीमार पिता के इलाज के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम दो मासूम बच्चों के एक पत्र पर प्रधानमंत्री कार्यालय ने तुरंत कार्रवाई की और कानपुर के जिलाधिकारी (डीएम) को इलाज में मदद करने को कहा और बच्चों के बीमार पिता का इलाज तुरंत शुरू हो गया। स्कूली यूनिफार्म की सिलाई का काम करने वाले नौबस्ता के संजय गांधी नगर के 50 वर्षीय सरोज मिश्रा पिछले दो साल से अस्थमा से बुरी तरह पीडि़त हैं।

बीमारी के चलते उनका काम बंद होने से घर की आर्थिक स्थिति खराब हो गई तथा उनके बेटे सुशांत (13) व तन्मय (8 साल) की पढ़ाई पर भी संकट आ गया। तब बच्चों ने 28 जनवरी 2016 को प्रधानमंत्री मोदी को पत्र लिखकर अपने पिता का इलाज कराने की बात कही। इसपर प्रधानमंत्री कार्यालय से मिश्रा का तुरंत इलाज कराने के लिए कानपुर के डीएम कौशल राज शर्मा को कहा गया। शर्मा ने बताया कि मिश्रा का इलाज कराने के लिए प्रधानमंत्री कार्यालय से पत्र आया तो उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) को सरोज का बेहतर इलाज कराने के निर्देश दिए।

सीएमओ डा. रामायण प्रसाद यादव ने बताया कि जिला अस्पताल उर्सला में मिश्रा का पूरा चेक अप किया गया। चेकअप में पाया गया कि वह बुरी तरह से अस्थमा रोग से पीडि़त है। उन्हें विशेषज्ञ की निगरानी में रखा गया और जरूरी दवाएं दी गईं। मिश्रा को एक हफ्ते बाद फिर अस्पताल बुलाया गया है। अगर दवाओं से उनकी तबियत नहीं सुधरी तो उन्हें अस्पताल में भर्ती कर उनका इलाज किया जाएगा। चेकअप, इलाज और दवाओं के लिए मिश्रा से कोई शुल्क नहीं लिया जा रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत