1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कर्नाटक में मुख्यमंत्री के बाद अब एक मंत्री भी कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट करके दी जानकारी

कर्नाटक में मुख्यमंत्री के बाद अब एक मंत्री भी कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट करके दी जानकारी

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 09, 2020 05:40 pm IST,  Updated : Aug 09, 2020 11:04 pm IST

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी.एस. येदयुरप्पा के बाद अब स्वास्थ्य मंत्री बी श्रीरामुलु भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। बी श्रीरामुलु ने इसकी जानकारी खुद ट्वीट करके दी है।

Karnataka Health Minister B Sriramulu tests positive for COVID-19 - India TV Hindi
Karnataka Health Minister B Sriramulu tests positive for COVID-19  Image Source : FILE PHOTO

नई दिल्ली। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी.एस. येदयुरप्पा के बाद अब स्वास्थ्य मंत्री बी श्रीरामुलु भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। बी श्रीरामुलु ने इसकी जानकारी खुद ट्वीट करके दी है। देश में कोरोना संक्रमण के कुल एक्टिव मामलों में महाराष्ट्र, आंध्रप्रदेश के बाद कर्नाटक तीसरे नंबर है। 

बेंगलुरु। कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री बी. श्रीरामुलु रविवार को कोरोना जांच रिपोर्ट में पॉजिटिव पाए गए। यह जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर दी। कोरोना वायरस पॉजिटिव मामले में वह राज्य के चौथे मंत्री हैं। यहां तक कि राज्य के मुख्यमंत्री बी.एस. येदियुरप्पा भी पॉजिटिव हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर कहा, "रविवार को फ्लू के मद्देनजर, मेरा कोरोना टेस्ट हुआ है। रिपोर्ट में पॉजिटिव पाया गया हूं।"

शिवाजीनगर के एक राजकीय अस्पताल में भर्ती श्रीरामुलु ने विश्वास दिलाया कि वह शीघ्र ठीक हो जाएंगे, किसी को चिंता करने की जरूरत नहीं है। मार्च में महामारी की शुरुआत से, मंत्री ने कहा था कि वह स्वास्थ्य विभाग के काम की समीक्षा करने और वायरस से लड़ने के लिए बड़े पैमाने पर राज्य का दौरा कर रहे हैं। 

श्रीरामुलु ने कहा कि उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की है कि उन्हें जल्द ठीक किया जाए और इन कठिन समय के दौरान अधिक से अधिक लोगों की सेवा करने की शक्ति प्रदान की जाए। इस बीच, उनके संपर्क में आने वाले सभी लोगों से एहतियाती कदम उठाने का अनुरोध किया गया है। राज्य के मंत्री बी.सी. पाटिल, एस.टी. सोमशेखर और सी.टी. रवि भी कोरोनावायरस से पॉजिटिव पाए गए हैं।

देशभर में फैले कोरोनावायरस (Coronavirus) का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के ताजा अपडेट के मुताबिक, देशभर में बीते 24 घंटों में रविवार (9 अगस्त) को कुल 64,399 मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही देश में कुल मामलों की संख्या 21,53,010 पहुंच गई है। वहीं बीते 24 घंटों में कुल 861 लोगों की कोरोना वायरस से मौत हुई है। देश में कोरोना मामलों का रिकवरी रेट 68.78 प्रतिशत है। 8 अगस्त तक देश में 2,41,06,535 लोगों का टेस्ट किया गया, वहीं एक दिन में 7,19,364 लोगों की कोरोना जांच की गई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत