1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. करोल बाग आग हादसा: घटना के संबंध में होटल अर्पित पैलेस का मालिक राकेश गोयल गिरफ्तार

करोल बाग आग हादसा: घटना के संबंध में होटल अर्पित पैलेस का मालिक राकेश गोयल गिरफ्तार

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 17, 2019 11:07 am IST,  Updated : Feb 17, 2019 11:07 am IST

होटल अर्पित पैलेस में लगी भयानक आग के संबंध में इसके मालिक राकेश गोयल को गिरफ्तार कर लिया गया गया है । होटल परिसर में लगी आग में 17 लोगों की मौत हो गई थी।

Karol Bagh fire: Delhi Police arrests owner of Hotel Arpit Palace- India TV Hindi
Karol Bagh fire: Delhi Police arrests owner of Hotel Arpit Palace Image Source : ANI

नई दिल्ली: होटल अर्पित पैलेस में लगी भयानक आग के संबंध में इसके मालिक राकेश गोयल को गिरफ्तार कर लिया गया गया है । होटल परिसर में लगी आग में 17 लोगों की मौत हो गई थी। पुलिस ने रविवार को बताया कि अपराध शाखा ने शनिवार को इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से गोयल को गिरफ्तार किया है । इससे पहले दिल्ली पुलिस को सूचना मिली थी कि गोयल इंडिगो की फ्लाइट 6ई 1702 में कतर में सवार हुए हैं। 

Related Stories

पुलिस उपायुक्त (अपराध) राजेश देव ने बताया कि गोयल के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया गया था, जिसके चलते आव्रजन अधिकारियों को सावधान किया गया । गोयल के यहां आगमन पर उन्हें हिरासत में ले लिया गया और अपराध शाखा को सौंप दिया। उन्हें संक्षिप्त पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया। गोयल को रविवार को अदालत में पेश किया जाएगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत