1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. काशी विश्वनाथ मंदिर के पुजारी पैसे चुराते पकड़े गए, निलंबित

काशी विश्वनाथ मंदिर के पुजारी पैसे चुराते पकड़े गए, निलंबित

 Written By: Bhasha
 Published : Aug 10, 2015 07:56 am IST,  Updated : Aug 10, 2015 07:59 am IST

वाराणसी: वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर के एक पुजारी को मंदिर प्रशासन ने चढ़ावे के पैसे चुराने के आरोप में निलंबित कर दिया है। CCTV फुटेज में पुजारी पैसे चुराते दिखे, जिसके बाद यह कदम

काशी विश्वनाथ मंदिर...- India TV Hindi
काशी विश्वनाथ मंदिर के पुजारी पैसे चुराते पकड़े गए

वाराणसी: वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर के एक पुजारी को मंदिर प्रशासन ने चढ़ावे के पैसे चुराने के आरोप में निलंबित कर दिया है। CCTV फुटेज में पुजारी पैसे चुराते दिखे, जिसके बाद यह कदम उठाया गया है।

काशी विश्वनाथ मंदिर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अजय कुमार अवस्थी ने पुजारी गनपत झा को चढ़ावे के पैसे मंदिर के दानपात्र में न डालकर स्वयं रख लेने के मामले में शनिवार को निलंबित कर दिया। मंदिर प्रशासन ने चौक थाने में इसकी लिखित शिकायत भी की है।

चौक थाने के एसएचओ अशोक कुमार सिंह ने बताया, 'मंदिर प्रशासन ने सीसीटीवी फुटेज देखते हुए 31 जुलाई को पाया कि गर्भगृह में अपनी ड्यूटी के दौरान पुजारी कथित रूप से भक्तों द्वारा चढ़ाए गए चढावे को मंदिर के दानपात्र में डालने के स्थान पर उन्हें अपने पॉकेट में डाल रहे हैं।'

एसएचओ सिंह ने कहा, 'हम CCTV फुटेज का विश्लेषण कर रहे हैं, उसके बाद पुजारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।' हालांकि पुजारी ने उन पर लगे आरोपों को खारिज किया और कहा कि उन्हें जानबूझ कर निशाना बनाया जा रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत