1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कश्मीर में सुरक्षा बलों-आतंकवादियों के बीच गोलीबारी जारी

कश्मीर में सुरक्षा बलों-आतंकवादियों के बीच गोलीबारी जारी

 Written By: IANS
 Published : Feb 22, 2016 12:11 pm IST,  Updated : Feb 22, 2016 12:11 pm IST

कश्मीर के पंपोर कस्बे में सोमवार सुबह फिर आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच रुक-रुक कर गोलीबारी हो रही है, जहां हथियारों से लैस आतंकवादियों का एक बड़ा गिरोह पिछले तीन दिनों से छिपा है।

kashmir gun battle - India TV Hindi
kashmir gun battle

श्रीनगर: कश्मीर के पंपोर कस्बे में सोमवार सुबह फिर आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच रुक-रुक कर गोलीबारी हो रही है, जहां हथियारों से लैस आतंकवादियों का एक बड़ा गिरोह पिछले तीन दिनों से छिपा है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, "सोमवार सुबह पंपोर में जम्मू-कश्मीर उद्यमिता विकास संस्थान (जेकेईडीआई) परिसर में रुक-रुक कर गोलीबारी हो रही है।"

अधिकारी ने कहा, "छिपे हुए आतंकवादी हथियारों से लैस हैं, लेकिन उन्हें चारों ओर से घेर लिया गया है और भागने के सारे रास्ते बंद कर दिए गए हैं।"

सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच गोलीबारी में अब तक एक नागरिक, दो कैप्टन सहित तीन जवान और अर्धसैनिक बल केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के दो जवानों की जान गई है।

गोलीबारी शनिवार शाम शुरू हुई थी, जब आतंकवादियों ने श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर सेम्पोरा (पंपोर) में सीआरपीएफ की बस पर हमला कर दिया था।

बस पर हमले के बाद आतंकवादी जेकेईडीआई परिसर में घुस गए, जहां वे बहुमंजिली इमारत में छिपे हुए हैं।

इस मुठभेड़ में जान गंवाने वालों में एक आम नागरिक गुंदिपोरा पुलवामा के अब्दुल गनी मीर, हरियाणा के जिंद से ताल्लुक रखने वाले 10 पैरा रेजिमेंट के कप्तान पवन कुमार, जम्मू क्षेत्र के उधमपुर शहर से संबंध रखने वाले नौ पैरा रेजिमेंट के कप्तान तुषार महाजन, नौ पैरा रेजिमेंट के लांस नायक ओम प्रकाश, सीआरपीएफ के मुख्य कांस्टेबल भोला प्रसाद तथा चालक कांस्टेबल आर. के. राणा शामिल हैं।

CRPF के प्रवक्ता ने पहले संवाददाताओं को बताया था कि इस गोलीबारी में एक आतंकवादी की मौत हुई है, लेकिन कुछ देर बाद उन्होंने कहा कि इसमें कुछ गड़बड़ थी।

इस बीच, अधिकारियों ने सोमवार को पंपोर कस्बे में कड़े प्रतिबंध लगा दिए हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत