1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कश्मीर : मोबाइल टावरों का संचालन 10 जून तक बंद

कश्मीर : मोबाइल टावरों का संचालन 10 जून तक बंद

 Written By: IANS
 Published : Jun 03, 2015 06:42 am IST,  Updated : Jun 03, 2015 06:42 am IST

श्रीनगर : जम्मू एवं कश्मीर में मोबाइल टॉवर मालिकों के संघ ने मंगलवार को 10 जून तक के लिए टावरों से दूरसंचार सेवा बंद रखने का निर्णय लिया। राज्य के सोपोर जिले और आस-पास के

कश्मीर : मोबाइल टावरों...- India TV Hindi
कश्मीर : मोबाइल टावरों का संचालन 10 जून तक बंद

श्रीनगर : जम्मू एवं कश्मीर में मोबाइल टॉवर मालिकों के संघ ने मंगलवार को 10 जून तक के लिए टावरों से दूरसंचार सेवा बंद रखने का निर्णय लिया। राज्य के सोपोर जिले और आस-पास के इलाके में मोबाइल कारोबार से जुड़े लोगों पर अलगववादियों के हमले के बाद यह फैसला लिया गया।

हमले के कारण कारोबारियों ने विभिन्न मोबाइल सेवा प्रदाता कंपनियों के आउटलेट भी बंद कर दिए हैं।

कश्मीर की बीएसएनएल टावर लैंडलॉर्ड वेलफेयर एसोसिएशन के प्रवक्ता ने कहा, "हमने मोबाइल फोन टावरों का संचालन 10 जून तक के लिए बंद रखने का फैसला लिया है और उससे पहले हम संचालन शुरू नहीं करेंगे।"

उन्होंने आगे कहा, "हम सरकार को हमारी सुरक्षा की दिशा में कदम उठाने का समय देना चाहते हैं। हम अपनी सुरक्षा सुनिश्चित हो जाने के बाद सेवाएं फिर से शुरू कर देंगे।"

आतंकवादी संगठन 'लश्कर-ए-इस्लाम' ने इन हमलों की जिम्मेदारी ली है, जिसमें उत्तरी कश्मीर में दो व्यक्तियों की मौत हो चुकी है।

सोमवार को श्रीगर में हुए हमले के बाद श्रीनगर के कई हिस्सों में मोबाइल फोन सेवा बुरी तरह प्रभावित हुई है। सोमवार को श्रीनगर में एक मोबाइल फोन के टावर पर हथगोले से हमला किया गया, जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया।

पिछले महीने पुलिस ने सोपोर में एक मोबाइल टॉवर पर लगा एक अत्याधुनिक उपकरण बरामद किया था, जो कथित तौर पर आतंकवादियों द्वारा अपनी संपर्क व्यवस्था में सुधार के लिए लगाया गया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत