1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जम्मू-कश्मीर: पांच और राजनीतिक नेताओं को किया गया रिहा

जम्मू-कश्मीर: पांच और राजनीतिक नेताओं को किया गया रिहा

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 16, 2020 03:57 pm IST,  Updated : Jan 16, 2020 06:42 pm IST

गुरुवार को जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने पांच और राजनीतिक नेताओं को नजरबंदी से रिहा कर दिया गया।

Kashmir- India TV Hindi
प्रतिकात्मक तस्वीर Image Source : PTI (FILE)

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर प्रशासन ने बृहस्पतिवार को तीन पूर्व विधायकों समेत पांच नेताओं को रिहा कर दिया, जिन्हें संविधान के अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधानों को हटाए जाने के बाद एहतियातन करीब पांच महीने से अधिक समय तक हिरासत में रखा गया था।

अधिकारियों ने बताया कि मुख्यधारा के पांच नेताओं को बृहस्पतिवार की दोपहर एहतियातन हिरासत से रिहा कर दिया गया। रिहा किए गए नेताओं में अलताफ कालू (नेशनल कांफ्रेंस के पूर्व विधायक), शौकत गनई (नेशनल कांफ्रेंस के पूर्व विधानपार्षद) और निजामुद्दीन भट (पीडीपी के पूर्व विधानपार्षद) शामिल हैं। इसके अलावा श्रीनगर नगर निगम के पूर्व महापौर सलमान सागर (नेशनल कांफ्रेंस) और मुख्तार बंध (पीडीपी) को भी रिहा गया। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत