1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कश्मीर: लश्कर के आतंकी ने किया सरेंडर, मुख्यधारा में लौटा

कश्मीर: लश्कर के आतंकी ने किया सरेंडर, मुख्यधारा में लौटा

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 12, 2019 06:53 pm IST,  Updated : Dec 12, 2019 06:55 pm IST

अधिकारियों द्वारा दी गई सूचना के अनुसार, इस लड़के ने 24 नवंबर को आतंकी संगठन ज्वॉइन किया था, लेकिन परिवार की अपील के बाद उसने मुख्यधारा में लौटने का फैसला किया।

J&K- India TV Hindi
Jammu & Kashmir Police Image Source : PTI (FILE)

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। दरअसल पुलवामा जिले में लश्कर के एक आतंकी ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया है। अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार, आतंकी ने एक सीनियर पुलिस ऑफिसर के सामने अवंतिरपोरा इलाके में सरेंडर किया। अधिकारियों द्वारा दी गई सूचना के अनुसार, इस लड़के ने 24 नवंबर को आतंकी संगठन ज्वॉइन किया था, लेकिन परिवार की अपील के बाद उसने मुख्यधारा में लौटने का फैसला किया।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत