1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जम्मू-कश्मीर में उरी जैसे हमले करने की फिराक में जैश, LoC पार कई आतंकी कैंप शुरू

जम्मू-कश्मीर में उरी जैसे हमले करने की फिराक में जैश, LoC पार कई आतंकी कैंप शुरू

 Reported By: Manish Prasad @manishindiatv
 Published : Sep 23, 2019 07:36 pm IST,  Updated : Sep 23, 2019 07:51 pm IST

खुफिया एजेंसियों को ये पता चला ह कि आतंकियों की प्लानिंग सरकारी अधिकारियों को बंधक बनाने की भी है। आतंकियों को सक्रिय करने के लिए जैश सीमा पार कई ट्रेनिंग सेंटर शुरू कर चुका है।

Kashmir- India TV Hindi
जम्मू-कश्मीर में उरी जैसे हमले करने की फिराक में जैश Image Source : INDIA TV

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर में जैश-ए-मोहम्मद उरी जैसे हमले की साजिश रच रहा है। खुफिया एजेंसियों ने जैश के आतंकियों की बातचीत को इंटरसेप्ट किया है। बातचीत में ये खुलासा हुआ है कि जैश उरी जैसा बड़ा हमला बड़े स्तर पर करने की फिराक में हैं।

खुफिया एजेंसियों को ये पता चला ह कि आतंकियों की प्लानिंग सरकारी अधिकारियों को बंधक बनाने की भी है। आतंकियों को सक्रिय करने के लिए जैश सीमा पार कई ट्रेनिंग सेंटर शुरू कर चुका है। पाकिस्तान की सेना और जैश ए मोहम्मद ने मौलाना अबु जुंदाल, शूरा और मौलवी को इस साजिश को अंजाम देने की जिम्मेदारी दी है। खुफिया एजेंसियों ने आतंकियों के बीच हुई बातचीत के बाद हाई अलर्ट जारी किया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत