1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह ने की सत्यपाल मलिक से मुलाकात, दी ये अहम जानकारी

लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह ने की सत्यपाल मलिक से मुलाकात, दी ये अहम जानकारी

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 23, 2019 06:27 pm IST,  Updated : Sep 23, 2019 06:29 pm IST

उत्तरी कमान के आर्मी कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह ने सोमवार को राजभवन में राज्यपाल सत्यपाल मलिक से मुलाकात की।

kashmir- India TV Hindi
Lt. Gen. Ranbir Singh, Army Commander, Northern Command, met Governor Satya Pal Malik at the Raj Bhavan today Image Source : ANI

श्रीनगर। उत्तरी कमान के आर्मी कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह ने सोमवार को राजभवन में राज्यपाल सत्यपाल मलिक से मुलाकात की। उन्होंने राज्यपाल को जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के फॉरवर्ड इलाकों और भीतरी इलाकों और सेना द्वारा चलाए जा रहे आतंकवाद विरोधी अभियानों के बारे में जानकारी दी। जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने आतंकवाद विरोधी गतिविधियों का मुकाबला करने के लिए वर्तमान सिविल-पुलिस-सेना के सहयोग और तालमेल को जारी रखने का आह्वान किया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत