1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कश्मीर: जिस सिख लड़की का हुआ था अपहरण, लौटते ही परिवार वालों ने कर दी शादी

कश्मीर: जिस सिख लड़की का हुआ था अपहरण, लौटते ही परिवार वालों ने कर दी शादी

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 29, 2021 01:09 pm IST,  Updated : Jun 29, 2021 01:09 pm IST

सिख समुदाय द्वारा गुरुदारा Chatti Padshahi में एक बेहद साधे कार्यक्रम में लड़की की शादी कर दी गई। लड़की की शादी एक स्थानीय निवासी से ही की गई है।

kashmir sikh girl who was abducted married immediately after return कश्मीर: जिस सिख लड़की का हुआ था - India TV Hindi
कश्मीर: जिस सिख लड़की का हुआ था अपहरण, लौटते ही परिवार वालों ने कर दी शादी Image Source : INDIA TV

श्रीनगर. कश्मीर में सिख लड़कियों के धर्म परिवर्तन और निकाह की खबरों को लेकर पूरे देश के सिख समुदाय में गुस्सा है। सिख समुदाय के लोगों के प्रदर्शन के बाद एक सिख लड़की को सिख समुदाय के हवाले कर दिया गया था। अब इस 18 साल की लड़की का उसके परिवार वालों ने सिख समुदाय के लोगों के साथ मिलकर विवाह कर दिया है। शादी की एक तस्वीर सिख समुदाय द्वारा जारी भी की गई है।

सिख समुदाय द्वारा गुरुदारा Chatti Padshahi में एक बेहद साधे कार्यक्रम में लड़की की शादी कर दी गई। लड़की की शादी एक स्थानीय निवासी से ही की गई है। सिख समुदाय ने आरोप लगाया था कि इस लड़की को शाहिद नजीर अहमद नाम के एक लोकल ने अगवा कर उसका धर्म परिवर्तन करवा दिया था। सिख समुदाय के हंगामे के बाद शाहिद नजीर अहमद को गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि लड़की के परिवार का दावा है कि उसकी शादी नहीं हुई थी।

आपको बता दें कि शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के एक नेता ने आरोप लगाया कि हाल में कश्मीर में चार सिख महिलाओं का जबरन विवाह कराया गया और उन्हें इस्लाम धर्म कबूल करवाया गया। उन्होंने महिलाओं को उनके परिवार को सौंपने और जबरन धर्म परिवर्तन के खिलाफ एक कानून की मांग की। 

श्रीनगर में एक संवाददाता सम्मेलन में शिअद नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि उन्होंने यह मुद्दा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल (एलजी) मनोज सिन्हा के समक्ष उठाया है। सिरसा ने कहा, ‘‘केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सुबह हमसे फोन पर बात की। उन्होंने हमें बताया कि वह रविवार से उपराज्यपाल के संपर्क में हैं और स्थिति पर नजर बनाये हुए हैं।’’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत