1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कश्मीर: मुठभेड़ की जगह से फरार हुआ आतंकवादी गिरफ्तार, एके 47 और पिस्टल बरामद

कश्मीर: मुठभेड़ की जगह से फरार हुआ आतंकवादी गिरफ्तार, एके 47 और पिस्टल बरामद

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 07, 2021 12:49 pm IST,  Updated : Aug 07, 2021 12:50 pm IST

कश्मीर के बडगाम जिले में शनिवार को मुठभेड़ स्थल से फरार हुए एक आतंकवादी को गिरफ्तार कर लिया गया है। इससे पहले सुबह मोचवा में हुई मुठभेड़ में एक आतंकी मारा गया था।

कश्मीर: मुठभेड़ की जगह से फरार हुआ आतंकवादी गिरफ्तार, एके 47 और पिस्टल बरामद (प्रतीकात्मक तस्वीर)- India TV Hindi
कश्मीर: मुठभेड़ की जगह से फरार हुआ आतंकवादी गिरफ्तार, एके 47 और पिस्टल बरामद (प्रतीकात्मक तस्वीर) Image Source : पीटीआई/ प्रतीकात्मक तस्वीर

श्रीनगर: कश्मीर के बडगाम जिले में शनिवार को मुठभेड़ स्थल से फरार हुए एक आतंकवादी को गिरफ्तार कर लिया गया है। इससे पहले सुबह मोचवा में हुई मुठभेड़ में एक आतंकी मारा गया था।पुलिस ने कहा कि एक एके 47 राइफल और एक पिस्तौल बरामद किया गया है।

पुलिस ने आईजीपी कश्मीर विजय कुमार के हवाले से ट्वीट किया, " मुठभेड़ स्थल से भागे एक दूसरे आतंकवादी को ख्रिव में गिरफ्तार किया गया है। उसके कब्जे से एक पिस्तौल और एक ग्रेनेड बरामद किया गया है। एक ट्रक चालक को भी गिरफ्तार किया गया है।"

पुलिस और सेना की एक संयुक्त टीम ने इलाके को घेर लिया और आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में विशेष जानकारी के आधार पर तलाशी अभियान शुरू करने के बाद मुठभेड़ शुरू हो गई।

इनपुट-आईएएनएस

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत