दोस्तों के साथ जाह्नवी कपूर ने की पिज्जा पार्टी, साथ दिखीं राधिका मर्चेंट, शिखर पहाड़िया के कमेंट ने खींचा ध्यान
दोस्तों के साथ जाह्नवी कपूर ने की पिज्जा पार्टी, साथ दिखीं राधिका मर्चेंट, शिखर पहाड़िया के कमेंट ने खींचा ध्यान
जाह्नवी कपूर ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वह अपने दोस्तों के साथ विदेश में एंजॉय करती नजर आ रही हैं। जाह्नवी के साथ अंबानी फैमिली की छोटी बहू राधिका मर्चेंट भी दिखाई दीं।
Published : Sep 01, 2026 07:45 am IST, Updated : Sep 01, 2026 07:45 am IST
1/7Image Source : Instagram/@janhvikapoor
जाह्नवी कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। इन दिनों जाह्नवी समर वेकेशन पर हैं, जिसकी झलक उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की है। जाह्नवी ने ये तस्वीरें शेयर करते हुए गर्मियों को विदाई दी और राधिका मर्चेंट के साथ पिज्जा पार्टी करते हुए जमकर एंजॉय किया।
2/7Image Source : Instagram/@janhvikapoor
जाह्नवी कपूर ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें वह बेहद स्टाइलिश लुक में नजर आ रही हैं। किसी तस्वीर में वह अपना मेकअप फ्लॉन्ट करती दिखीं तो किसी में अपने स्टाइलिश आउटफिट दिखाती नजर आईं।
3/7Image Source : Instagram/@janhvikapoor
जाह्नवी ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- 'गुड बाय समर, तुम बहुत शानदार थे।' जैसे ही जाह्नवी ने ये तस्वीरें शेयर कीं, देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल होने लगीं।
4/7Image Source : Instagram/@janhvikapoor
जाह्नवी कपूर की इन तस्वीरों पर शाहरुख खान की लाडली सुहाना खान से लेकर वीर पहाड़िया तक ने प्रतिक्रिया दी है। एक्ट्रेस के बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया ने भी इन तस्वीरों पर कमेंट करते हुए प्रतिक्रिया दी है, जिसने सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया।
5/7Image Source : Instagram/@janhvikapoor
जाह्नवी कपूर एक तस्वीर में शिखर पहाड़िया और उनके दोस्तों के साथ भी नजर आईं, जिसमें सभी मस्ती के मूड में दिखाई दिए। इस तस्वीर में एक्ट्रेस पाउट करती दिखीं और शिखर पीछे वाली सीट में बैठे हंसते नजर आए।
6/7Image Source : Instagram/@janhvikapoor
एक तस्वीर में जाह्नवी अपनी सहेलियों के साथ खूबसूरत नजारे का लुत्फ उठाती दिखीं। एक लेक के सामने बैठीं जाह्नवी कुछ गपशप करते हुए खूबसूरत नजारों का आनंद लेती दिखीं।
7/7Image Source : Instagram/@janhvikapoor
किसी तस्वीर में वह ट्रैवल करती दिखीं तो किसी में अपने दोस्तों के साथ अच्छे खाने को एंजॉय करती नजर आईं। जाह्नवी की ये तस्वीरें अब काफी चर्चा में हैं। सोशल मीडिया यूजर भी कमेंट करते हुए उनके ड्रीमी वेकेशन पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।