1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कश्मीर में आतंकवादियों ने ट्रक ड्राइवर की हत्या की, सेब बागान के मालिक को पीटा

कश्मीर में आतंकवादियों ने ट्रक ड्राइवर की हत्या की, सेब बागान के मालिक को पीटा

 Written By: Bhasha
 Published : Oct 14, 2019 10:15 pm IST,  Updated : Oct 14, 2019 10:25 pm IST

शोपियां के श्रीमल इलाके में दो आतंकियों ने एक ट्रक ड्राइवर की हत्या कर दी है। आतंकी इतने पर ही नहीं रुके उन्होंने स्थानीय लोगों को डराने के लिए सेब के बगीचे के मालिक की पिटाई भी की।

Killed- India TV Hindi
प्रतिकात्मक तस्वीर Image Source : INDIA TV

शोपियां। जम्मू कश्मीर  के शोपियां जिले में सोमवार को एक संदिग्ध पाकिस्तानी नागरिक समेत दो आतंकवादियों ने राजस्थान के एक ट्रक ड्राइवर की गोली मारकर हत्या कर दी और एक बाग के मालिक से मारपीट की।

पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान शरीफ खान के रूप में की गई है। पुलिस ने बताया कि घाटी में फलों से भरे ट्रकों की आवाजाही शुरू होने से हताश होकर आतंकवादियों ने शीरमाल गांव में यह हमला किया। यह घटना तब हुई जब कश्मीर में 72 दिन के प्रतिबंध के बाद पोस्टपेड मोबाइल सेवाएं बहाल हुई।

जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद से संचार सेवाएं बंद थी। पुलिस ने कहा, ‘‘सोमवार की घटनाओं को लेकर स्थानीय लोगों में रोष है।’’ उन्होंने बताया कि हमले में शामिल आतंकवादियों में से एक के पाकिस्तानी होने का संदेह है। प्रारंभिक रिपोर्टों में कहा गया था कि बदमाशों द्वारा ट्रक फूंके जाने के बाद ड्राइवर की मौत हुई। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत