1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में कश्मीरी गिरफ्तार

पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में कश्मीरी गिरफ्तार

 Written By: IANS
 Published : Feb 02, 2016 11:37 pm IST,  Updated : Feb 02, 2016 11:37 pm IST

पंजाब पुलिस ने पठानकोट में जम्मू एवं कश्मीर के एक व्यक्ति को पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। उसके पास से संवेदनशील रक्षा ठिकानों के छायाचित्र मिले हैं।

arrest- India TV Hindi
arrest

चंडीगढ़: पंजाब पुलिस ने पठानकोट में जम्मू एवं कश्मीर के एक व्यक्ति को पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। उसके पास से संवेदनशील रक्षा ठिकानों के छायाचित्र मिले हैं। गिरफ्तार व्यक्ति का नाम इरशाद अहमद है। वह जम्मू एवं कश्मीर के सुरनकोट का रहने वाला है और पंजाब में एक ठेकेदार के यहां बतौर मजदूर काम कर रहा था।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार कश्मीरी के पास से देश के सबसे बड़े कैंटोनमेंट, मामुन कैंटोनमेंट की तस्वीरें जब्त की गई हैं। इसके अलावा अन्य रक्षा ठिकानों की भी तस्वीरें मिली हैं। अधिकारी ने कहा, "वह इन तस्वीरों को पाकिस्तान में अपने आईएसआई के आकाओं तक पहुंचा रहा था।"

सूत्रों ने कहा कि उससे पूछताछ के आधार पर पुलिस ने मंगलवार को जम्मू क्षेत्र से उसके भाई को भी गिरफ्तार किया। दो जनवरी को पाकिस्तानी आतंकियों ने पठानकोट के वायुसेना अड्डे पर हमला किया था। इसमें सात सुरक्षाकर्मी शहीद हुए थे। सभी छह आतंकी मारे गए थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत