1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कठुआ रेप-मर्डर केस: केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह से मिला डेलिगेशन, सीबीआई जांच की मांग

कठुआ रेप-मर्डर केस: केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह से मिला डेलिगेशन, सीबीआई जांच की मांग

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 04, 2018 06:30 pm IST,  Updated : May 04, 2018 06:30 pm IST

कठुआ रेप और मर्डर केस की सीबीआई जांच की मांग को लेकर तथ्यों की पड़तला करनेवाली बुद्धिजीवियों की एक टीम ने आज केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह से मुलाकात कर उन्हें फैक्ट फाइंडिंग रिपोर्ट सौंपते हुए पूरे मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की। 

Kathua Rap-Murder Case: Delegation meets Union Minister Jitender Singh, demand CBI probe- India TV Hindi
Kathua Rap-Murder Case: Delegation meets Union Minister Jitender Singh, demand CBI probe Image Source : ANI

नई दिल्ली: कठुआ रेप और मर्डर केस की सीबीआई जांच की मांग को लेकर तथ्यों की पड़तला करनेवाली बुद्धिजीवियों की एक टीम ने आज केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह से मुलाकात कर उन्हें फैक्ट फाइंडिंग रिपोर्ट सौंपते हुए पूरे मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की। इस टीम का कहना है कि ऐसा लगता है कि क्राइम ब्रांच ने इस मामले की बेहद लचर तरीके से जांच की है।

आपके बता दें कि कठुआ का मामला सामने आने के बाद इसकी जांच क्राइम ब्रांच ने की थी और क्राइम ब्रांच की एफआईआर के बाद बड़ा हंगामा हुआ था। कई संगठन इस मामले की सीबीआई जांच की मांग कर रहे थे लेकिन अभी तक इस मामले में राज्य सरकार की तरफ से ऐसी कोई पहल नहीं की गई।

आपको बता दें कि पीड़िता बच्ची दस जनवरी को यहां से कठुआ के रासना गांव के पास के जंगलों में बने अपने घर से गायब हो गई थी। एक सप्ताह बाद उसका शव पास के इलाके से मिला था और मेडिकल जांच में यौन उत्पीड़न का पता चला था। शुरूआती जांच में पुलिस ने एक नाबालिग को पकड़ा था।बाद में मामला जम्मू कश्मीर पुलिस की अपराध शाखा को सौंपा गया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत