1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कठुआ मामले की सुनवाई पठानकोट में कराने पर CM महबूबा मुफ्ती ने जताई खुशी, कहा- इससे राज्य पुलिस का बढ़ेगा मनोबल

कठुआ मामले की सुनवाई पठानकोट में कराने पर CM महबूबा मुफ्ती ने जताई खुशी, कहा- इससे राज्य पुलिस का बढ़ेगा मनोबल

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 07, 2018 06:02 pm IST,  Updated : May 07, 2018 06:02 pm IST

 तमाम मुश्किलों के बावजूद यह सुनिश्चित करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी कि मृतक के परिवार को न्याय मिले।

जम्मू और कश्मीर की...- India TV Hindi
जम्मू और कश्मीर की सीएम महबूबा मुफ्ती। Image Source : PTI

श्रीनगर: कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने आज कहा कि कठुआ सामूहिक बलात्कार एवं हत्या मामले की सुनवाई पठानकोट में कराने के उच्चतम न्यायालय के फैसले से राज्य पुलिस का मनोबल बढ़ेगा जिसने आठ वर्षीय पीड़िता के परिवार के लिए न्याय सुनिश्चित कराने की खातिर ‘‘ कोई कसर नहीं ’’ छोड़ी है। गौरतलब है कि उच्चतम न्यायालय ने कठुआ सामूहिक बलात्कार और हत्या मामले की सुनवाई पर लगी रोक आज हटाते हुये इस मामले को जम्मू कश्मीर से बाहर पंजाब के पठानकोट की अदालत में स्थानांतरित कर दिया। 

महबूबा ने ट्विटर पर लिखा , ‘‘ मैं कठुआ मामले में उच्चतम न्यायालय के आज के फैसले का स्वागत करती हूं। इससे हमारे जम्मू - कश्मीर पुलिस का मनोबल बढ़ाने में मदद मिलेगी जिसने तमाम मुश्किलों के बावजूद यह सुनिश्चित करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी कि मृतक के परिवार को न्याय मिले। ’’ प्रधान न्यायाधीश दीपक मिश्रा के नेतृत्व वाली खंडपीठ ने मामले की सुनवाई अदालत के बंद कमरे में तेजी के साथ दैनिक आधार पर करने का निर्देश दिया ताकि इसमे किसी प्रकार की देरी ना हो।

इस मामले में अब ग्रीष्मावकाश के बाद जुलाई में आगे सुनवाई होगी। न्यायालय ने यह भी कहा कि सुनवाई जम्मू - कश्मीर में मान्य रणबीर दंड संहिता के प्रावधानों के अनुरूप होगी। उच्चतम न्यायालय ने कहा कि सुनवाई निष्पक्ष होनी चाहिए। एक घुमंतू समुदाय की आठ वर्षीय बच्ची 10 जनवरी को कठुआ में एक गांव में अपने घर के पास से लापता हो गयी थी। एक सप्ताह बाद उसी इलाके में बच्ची का शव मिला था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत